शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : एक्शन में एसएसपी अजय सिंह, पुलिस के हत्थे चढ़ा मोटरसाइकिल गैंग, विभिन्न जगहों से चोरी की गयी 21 मोटरसाइकिल बरामद

विगत पंद्रह दिन में चालीस से ज्यादा मोटरसाइकिल हो चुकी बरामद

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2022 2:44 अपराह्न

ना चोरी चलेगी न सीनाजोरी

हरिद्वार : जनपद में अपने पदार्पण के समय जनपद पुलिस मुखिया द्वारा एक बड़ी गहरी बात कही गई थी “प्रत्येक घटना लिखो” जिसपर तत्समय पूरे प्रदेश में काफी सकारात्मक/नकारात्मक परिचर्चा हुई थी लेकिन इस दूरगामी सोच का परिणाम यह हुआ कि पुलिस की गिरफ्त में आए ये चारों आरोपी जल्द गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध होने के बाद अब लंबे समय तक जेल से छूटने वाले नहीं है जिससे जहां एक ओर पुलिस की सरदर्दी कम होगी तो वहीं जनता भी चैन की नींद सोएगी।

वाहन चोरों के खिलाफ एसएसपी की मुहिम का दिखने लगा असर

बीते कुछ महीनों में जनपद के थाना बहादराबाद/सिडकुल/रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सिलसिलेवार हुई मोटर साइकिल चोरियों के खुलासे में जुटी हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के Pin-Point-Approach से लगातार मेहनत कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और पूर्व में कई वर्षों के प्रकाश में आए चोरी, लूट, छिनौती आदि अपराधियों से सघन पूछताछ कर जुटाए सबूतों को मुखबिरों से री-चेक कराने पर ये स्पष्ट हो चुका था कि इन घटनाओं में चार सदस्यों के एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का हाथ है।

ऐसे आए पकड़ में

क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं से चिंतित एवं वाहन चोरों की तलाश में जुटी बहादराबाद पुलिस द्वारा दिन-रात की मेहनत और अनेकानेक सीसीटीवी के अवलोकन से घटना को 4 लोगों द्वारा किया जाना प्रकाश में आने पर मुखबिर तंत्र से उसकी पुष्टि कराई एवं क्षेत्र में जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 22 नवम्बर 2022 को दौराने सुरागरसी-पतारसी, तलाश माल-मुलजिम, मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त होने पर कि थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की आए दिन हो रही घटनाओं को करने वाले अभियुक्तगण मोटरसाइकिल में सवार होकर शांतरशाह की ओर जा रहे हैं जो कि चोरी की मोटरसाइकिलों को ठिकाने लगाने की फिराक में है ।
जिस पर मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा  अभियुक्तगणों का पीछा कर शांतरशाह रोड पर मोबाइल टावर के नजदीक बने खंडहर से चोरी की 21 मोटरसाइकिलों (जिनमें जनपद के विभिन्न थानों में पूर्व से ही 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं) को ठिकाने लगाने की फिराक में एकजुट (1) मुकुल कुमार पुत्र हरीश कुमार निवासी हरी सिंह चोक भैन्सवाल रोड थाना नूरवाला जिला पानीपत हरियाणा हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल जिला हरिद्वार (2) संजू कुमार पुत्र छोटे सिंह निवासी पुराना धामपुर हुसैनपुर थाना धामपुर जिला बिजनोर उ० प्र० हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल जिला हरिद्वार (3) आसिफ पुत्र मुरसलीन निवासी ग्राम- बहादरपुर जट थाना पथरी, जिला हरिद्वार (4) आश मोहम्मद पुत्र अल्ताफ नि० ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार को दबोच लिया।

अपराध की दुनिया में आने की वजह, खराब संगत और अपराध करने का तरीका

सिडकुल से जॉब छूटने के बाद कैसे भी करके पैसे कमाने हेतु अपने साथी सोनू के साथ मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का सरगना मुकुल (जो पूर्व में थाना सिडकुल से जेल जा चुका है) ने अपने सिडकुल के साथी सोनू, आसिफ और आसिफ का जीजा आश मोहम्मद के साथ मिलकर सारी योजना तैयार की थी।

सभी की एक जैसी सोच/संगत होने  के कारण जल्दी ही इन सभी की आपस में दोस्ती हो गई।

लोकल होने के नाते रेकी करने और चोरी की मो0 सा0 को बिकवाने की जिम्मेदारी आसिफ और आश मोहम्मद को मिली थी। इनके द्वारा बरामद की गई सभी मोटरसाइकिल सिडकुल, बहादराबाद व रानीपुर के औद्योगिक क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थी। इतने बड़े स्तर पर सफलता मिलने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा बहादराबाद पुलिस की सराहना की गई।
https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221123-WA0024.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.