शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर पुलिस ने 5.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मई 19, 2022 3:52 अपराह्न
श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त चौहान द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेम लाल टम्टा व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओमराज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग 18 मई 2022 को अभियुक्त शक्ति सिंह ठाकुर को अवैध 5.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बुघाणी रोड़ आम्रकुंज तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-36/2022, धारा-8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया की वह सेलाकुई देहरादून से अवैध स्मैक खरीदता है और श्रीनगर क्षेत्र में फुटकर के रूप में स्मैक को बेचने का काम करता है। पूर्व में भी अभियुक्त शक्ति सिंह ठाकुर विकासनगर कोतवाली देहरादून से दो बार अवैध स्मैक की बिक्री करने के मामले में जेल जा चुका है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूक कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

अभियुक्त का नाम पता

  • शक्ति सिंह ठाकुर पुत्र सुरेश ठाकुर, निवासी-भुजेवाला, थाना-विकासनगर जनपद देहरादून।

बरामद माल

  • 05.05 ग्राम अवैध स्मैक
  • इलेक्ट्रॉनिक तराजू
  • अनुमानित कीमत करीब रु0-70,000/-

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0 36/2022, धारा- 8/21 NDPS ACT

पुलिस टीम

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष पैथवाल
  • उपनिरीक्षक रणवीर रमोला
  • उपनिरीक्षक अजय कुमार
  • आरक्षी 87 ना0पु0 संजय कुमार
  • आरक्षी 35 ना0पु0 आनन्द प्रकाश
  • आरक्षी 121ना0पु0 कमल रावत
  • आरक्षी हरीश -सी0आई0यू0
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.