शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्पीकर ने क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2022 4:01 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार से विधायक रितु खंडूडी भूषण विधानसभा क्षेत्र में पहुंचते ही क्षेत्र के विकास कार्य में जुट गई है ।जिसके लिए वह जनता की समस्याओं को सुनने एवं इसके समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रही है ।इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को विभिन्न विभाग के अधिकारियो के संग समीक्षा बैठक की । इस दौरान रितु खंडूड़ी ने विभागीय अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें गुणवत्ता एवं मानकों के अनुसार समय पर पूरा करें। ताकि योजनाओं का लाभ आम जन को मिल सके। शनिवार को कोटद्वार के पनियाली गेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, जल निगम एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे ।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की वहीं नई योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की ।
रितु खंडूडी ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनता की मूलभूत आवश्यकता जिसमें बिजली, पानी, सड़क, सीवर आदि का दुरस्त होना आवश्यक है । उन्होनें विधानसभा क्षेत्र की टूटी सड़कों की मरम्मत को लेकर दिशा निर्देश दिए वहीं घर-घर तक पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा । क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होनें कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की ओर से क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य की प्रगति को समय-समय पर अवगत कराया जाना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अधिकारी और कर्मचारी किसी शिकायत का मौका न दें । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी जरूरी योजना के लिए विभाग के अधिकारियों को पूर्ण रूप से मदद करेंगी ।
विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं को स्वीकृत कराए जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता, शहरी विकास के सचिव एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता से दूरभाष पर वार्ता भी की । विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाए जाने, पेयजल की सुचारू आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था को चकाचौंध करने एवं अन्य विकास कार्यों के लिए विभाग के अधिकारियों को नई योजनाएं बनाने के लिए कहा । इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर नगर निगम के अधिकारियों को बेवजह जनता को परेशान ना किए जाने के निर्देश दिए । इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता मोहित डबराल, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष मिश्रा, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता केके राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.