posted on : जनवरी 1, 2025 7:18 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): डुंडा में आज से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ प्रसिद्ध कथावक्ता गोपाल मणि के द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का आरंभ मां रिगाली देवी मंदिर से वीरपुर, बाजार होते हुए गांव के मुख्य मार्गो में निकली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर और मंगल गीत गाते हुए भाग लिया।मां रिंगाली देवी की डोली व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। गांव मे जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा के दौरान गांव मे भक्ति व उत्सव का माहौल रहा। प्रथम दिवस शतचण्डी की कथा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथा का प्रारंभ शुभ 12:00 से 4:00 तक किया जायेगा। कथा के पश्चात आरती व प्रसाद वितरण हुआ। मंडप आचार्य बद्री प्रसाद नौटियाल, आचार्य सुधाकर जोशी व देवांश नौटियाल है।कथा में वीरपुर व बगोरी ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कथा के दौरान पूर्व प्रधान नारायण सिंह नेगी, इंदर सिंह नेगी, जसपाल सिंह, हीरालाल आदि लोग सम्मिलित थे