posted on : मार्च 29, 2022 8:56 अपराह्न
ऋषिकेश : पशुलोक बैराज के पास गंगा नदी से एक अज्ञात शव को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद। आज 29 मार्च 2022 को SDRF टीम को थाना लक्ष्मणझूला से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज के पास गंगा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम, तत्काल पशुलोक बैराज पहुंची। बैराज में शव चैनल गेट पर फंसा हुआ था । टीम के कुशल रेस्क्यूरर कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश को उपकरणों सहित बैराज में उतारा गया , टीम द्वारा काफी मशक्त के बाद शव को बाहर निकला और जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। SDRF टीम प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार द्वारा बताया गया कि शव एक पुरुष का है जो कि 10 से 15 दिन पुराना है। उम्र लगभग 35 साल प्रतीत हो रही है।अज्ञात शव की शिनाख्त स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु एम्स ले जाया गया है।



Discussion about this post