मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चलाया गया डेंगू से बचाओ व नियंत्रण कार्यक्रम एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 5, 2022 2:33 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आज एनसीसी/एनएसएस/रोवर्स रेंजर्स के  तत्त्वधान में चलाया गया डेंगू  से बचाओ व नियंत्रण कार्यक्रम एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान। जागरुकता अभियान  का शुभारम्भ महाविद्यालय  की  प्राचार्य प्रो. डॉ.  लवनी आर राजवंशी द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं  को  डेंगू से रोकथाम व बचाव सम्बन्धी उपायों को अपनाने का संकल्प दिलाकर किया गया व डेंगू के विषय में जानकारी देते हुए बताया की डेंगू मच्छर जनित रोग है जो एक गंभीर बीमारी की श्रेणी में आता है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को साफ- सफाई रखने के लिए जागरूकता जरूरी हैं। अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में कचरा एवं बरसात के पानी का सही से निष्कासन नहीं होने के कारण गंदे पानी का जलजमाव एवं सड़कों तथा गलियों में गंदगी का फैलाव डेंगू प्रसार का सबसे बड़ा कारण है l
कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग की  विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना नौटियाल द्वारा किया गया,अन्य वक्ताओं के रूप में बीएड विभागाध्यक्ष से डॉ. आरके सिंह द्वारा बताया गया कि लोग डेंगू के प्रति सचेत रहें व घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें। मच्छर को नहीं पनपने दें। बरसात के कुछ महीने ऐसे होते हैं जब ना गर्मी ज्यादा होती हैं ना सर्दी अधिक होती है, ऐसे मौसम में डेंगू के मच्छर ज्यादा पनपते हैं। इसलिए ऐसे मौसम में डेंगू मरीजों के ज्यादा मामले सामने आते हैं। सावधान रहने की जरूरत है।
डॉ. वरूण कुमार ने संबोधन में कहा कि डेंगू के मरीजों को बुखार के लक्षण होते हैं। लेकिन इसकी तुलना कोरोना या अन्य किसी बुखार से ना करें। यह एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो खासकर बरसात के मौसम मे ज्यादा पनपते हैं। डेंगू दिन में ही काटता हैं। डेंगू के मरीज को लगातार 3 से 7 दिन तक बुखार, सिर में दर्द, पैरों के जोड़ों व आंख के पीछे तेज दर्द, चक्कर एवं उल्टी आना, शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसे लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराकर पता लगाएँ की यह डेंगू है या अन्य किसी रोग के लक्षण। इसके पश्चात उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को चार टीमों में बांटकर स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. पंकज कुमार, डॉ. गुंजन आर्य , डॉ. पवनीका चंदोला, डॉ. संजय मदान, डॉ. अजय रावत, डॉ. वन्दना बहुगुणा, डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. शहजाद, डॉ. सुभम काला, डॉ. भगवती प्रसाद पंत, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. शेफाली रावत, डॉ. नीना शर्मा, डॉ. रेखा यादव, डॉ. आरके सिंह, अंजली , विमल रावत एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी  आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.