रुद्रप्रयाग : गौ माता को राष्ट्र माता के पद पर सुशोभित करने हेतु 28 दिसम्बर 2021 से 3 जनवरी 2022 तक रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में दिव्य धेनुमानस गौ राम कथा का आयोजन गौ क्रांति अग्रदूत पूज्य गोपाल “मणि” जी महाराज एवं आचार्य सीता शरण जी के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। कथा आयोजक श्री गोपाल गोलोक धाम भाणाधार रुद्रप्रयाग, भारतीय गौ क्रांति मंच की ज़िलाध्यक्षा शकंतुला नौटियाल ने बताया कि पूज्य गोपाल मणि महाराज जी के सानिध्य में सम्पूर्ण भारतवर्ष में गौ क्रांति हो रही है अधिक से अधिक संख्या में भारत के लोग गाय का वास्तविक अर्थ महत्व समझ रहे हैं। रुद्रप्रयाग की जनता का सौभाग्य है कि पूज्य महाराज श्री के मुखारविंद से कथा श्रवण का लाभ प्राप्त होगा। भारतीय गौ क्रांति मंच के युवा शाखा अध्यक्ष अवधेश सेमवाल ने कहा कि 27 दिसम्बर को कलश यात्रा अलकनंदा मंदाकिनी के संगम से गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग तक निकलेगी, प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक कथा होगी। गौ माता को राष्ट्र माता के पद पर सुशोभित किये जाने हेतु पूरे देश मे आंदोलन चलाया जा रहा है । युवा कथाकार आचार्य सीता शरण जी से अनेक युवा गौ रक्षा हेतु प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने रुद्रप्रयाग एवं आस पास की जनता से धेनुमानस गौ राम कथा में पहुँच के पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।