सोमवार, नवम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड में टेक्नीशियन ग्रेड-2 के 78 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर से आवेदन शुरू

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2026 11:03 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (PITCUL) और उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) में टेक्नीशियन ग्रेड-2 के कुल 78 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर निर्धारित की गई है।

78 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत PITCUL में टेक्नीशियन ग्रेड-2 (इलेक्ट्रिकल) के 37 पद हैं। वहीं UJVNL में टेक्नीशियन ग्रेड-2 (इलेक्ट्रिकल) के 16 और टेक्नीशियन ग्रेड-2 (मैकेनिकल) के 25 पद भरे जाएंगे। इस तरह दोनों निगमों में कुल 78 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।

30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन में संशोधन

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म में जरूरी सुधार करने का मौका भी मिलेगा। आवेदन संशोधन की प्रक्रिया 28 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

100 अंकों की होगी लिखित परीक्षा

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

टेक्नीशियन ग्रेड-2 (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र और निर्धारित दो वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक होगा।

वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-2 (मैकेनिकल) पद के लिए संबंधित ट्रेड में ITI योग्यता के साथ निर्धारित कार्य अनुभव जरूरी रहेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में पात्रता और अनुभव संबंधी सभी शर्तें जरूर जांचनी चाहिए।

18 से 42 वर्ष होगी आयु सीमा

इन पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 

आवेदन शुल्क

– सामान्य/ओबीसी: ₹300

– एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग: ₹150

 

महत्वपूर्ण तिथियां

 

विवरण                                    तारीख

ऑनलाइन आवेदन शुरू            12 अक्टूबर

आवेदन की अंतिम तारीख          25 नवंबर

आवेदन में संशोधन            28 से 30 नवंबर

इच्छुक अभ्यर्थी 12 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अब ऑनलाइन टोकन से मिलेगी खाद, FFS ऐप से होगा पंजीकरण – डॉ. विकेश कुमार सिंह यादव
  • हिमालयी शहरों में जल सुरक्षा और सतत शहरी विकास पर देहरादून में दो दिवसीय ‘पर्वत मंथन क्षेत्रीय सम्मेलन-2026, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया सम्मेलन का शुभारंभ
  • नैनीताल में उर्वरक बिक्री की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, कृषि व सहकारिता कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
  • लोकथात महोत्सव में आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊंनी गीत गाकर बांधा समां, दर्शक भी झूमे
  • जलागम परियोजना से 7 हजार परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा – मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण का दिया संदेश
  • गोवा के IFFI में छाया उत्तराखंड, फिल्म निर्माण के उभरते केंद्र के रूप में बनी पहचान
  • सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, शादी-विवाह के सीजन में खरीदारों को मिल सकती है राहत
  • देवभूमि पिचैथॉन-2026 में 18 उद्यमियों ने निवेशकों के सामने रखे बिजनेस आइडिया, जीवन ऑर्गेनिक्स ने मारी बाजी
  • पौड़ी गढ़वाल : देवलेश्वर महादेव के जयकारों से गूंजा गगवाड़स्यूं, कमलव्यूह के मंचन ने खींचा दर्शकों का ध्यान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.