posted on : सितंबर 30, 2023 7:07 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण) :जिला कार्यालय ऑडिटोरियम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100वीं मन की बात एपिसोड कार्यक्रम सुना गया। रेडियो शो मन कि बात की आज सेंचुरी पुरी हो गई है। जनपद के विभिन शिक्षण संस्थानों,बूथों पर भी मन कि बात प्रोग्राम प्रसारित किया गया। मन कि बात कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी, सीडीओ गौरव कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। उधर सीमांत गांव हर्षिल में भी सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह,जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र राणा, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा भी पीएम नरेन्द्र मोदी के शतकीय संस्करण मन की बात को सुना। मन कि बात कार्यक्रम के अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कृषि विभाग के तत्वाधान में कृषक महोत्सव खरीफ 2023 के उपलक्ष पर किसानों को कृषियंत्र वितरित किए।


