कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय कोटद्वार में वृक्षारोपण का आयोजने। आज 05 जून 2022 को विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया व छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सम्बन्धी जानकारी दी गयी। जिसमें सभी छात्र – छात्रात्रों ने प्रतिभाग किया। भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के डीन प्रो. पीएस राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए वर्तमान परिवेश में पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु वृक्षारोपण की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम के संयोजक व विभागाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया इस अवसर पर विविध प्रजातियों जिनमें आम्रपाली, गुलमोहर, अशोक,लीची, नींबू व नीम के पौधे रोपे गये। वृक्षारोपण कार्यक्रम में फार्मेसी के प्रोफेसर डाॅ. सर्वानन, डाॅ. अरूण कुमार, सहायक कुलसचिव अरूण कुमार, धीरेन्द्र कुमार, हर्षित शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता पर कुलाधिपति डॉ. अनिल सिंह, आशा सिंह व कुलपति डॉ. एसबी बत्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की व सभी छात्र-छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी।


