उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): बाजार की समस्याओं को लेकर आज व्यापार प्रतिनिधि मंडल डुंडा के व्यापारी अन्य गणमान्य व्यक्ति ने जिला अधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित से मुलाकात की और उनसे डुंडा की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष के द्वारा जिला अधिकारी को बताया गया कि डुंडा बाजार में टैग लगी आवारा पशुओं के कारण आए दिन बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है । बाजार में घूम रही इन गायों के कारण यात्रा सीजन में इनके कारण कोई अप्रिय घटना न घट जाए। साथ ही इन पशुओं के लिए उचित व्यवस्था करने की बात भी कही। जिलाधिकारी ने तुरंत इस बात को संज्ञान में लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन कर। उक्त टैग लगी गायों के बारे में पता करने के लिए कहा और उचित कार्रवाई करने को कहा । जिलाधिकारी के फोन के बाद पशुपालन विभाग भी हरकत में आ गया है। और टैग लगी गायों के मालिकों के बारे में खोजबीन शुरू कर दी। शिष्टमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष ब्रिजमोहन नौटियाल, महामंत्री कीर्ति निधि सजवाण, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश नेगी,बगोरी पूर्व प्रधान भगवान सिंह नेगी गौ भक्त गंगा राम, गौभक्त दुर्गा प्रसाद जोशी आदि थे।




