गुरूवार, जून 8, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जून 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

दिवंगत क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास को जनसैलाब ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

दिवंगत क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास को जनसैलाब ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
शेयर करें !
posted on : जून 27, 2023 2:04 अपराह्न
बागेश्वर : दिवंगत क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास को जनसैलाब ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई । प्रात: 10.45 बजे उनके आवास से भारी जन समूह के साथ निकली शव यात्रा जब तक सूरज चांद रहेगा, चन्दन तेरा नाम रहेगा व चन्दन अमर रहे जैसे नारों के साथ बाजार होते हुए बागनाथ सरयू घाट पहुंची। जहां पर राजकीय सम्मान व पुलिस टुकडी की मातमी धुन के साथ अंतिम विदाई दी गयी।दिवंगत कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास की चिता को उनके दोनों पुत्रों द्वारा मुखाग्नि दी गयी। इससे पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक सुरेश गडिया, विशन सिंह चुफाल, दिवान सिंह बिष्ट, भोपाल राम टम्टा, प्रमोद नैनवाल, बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना प्रकट कर स्व0 चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन को राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा स्व0 दास सहज व मृदुभाषी थे, उनका हमारे बीच से यो  चले जाना दुखद है। यह समाज, राज्य व पार्टी के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा गरीबों व समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति के लिए काम किया व जन आवाज को विधानसभा में प्रमुखता से उठाते थे। उन्होंने कहा उनके सपनों व संकल्पों को आगे बढाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को उनके घर जाकर ढ़ाढस बधाया।
इस दौरान विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैडा, मेयर जोगेन्द्र रौतेला, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व विधायक शेर सिंह  गडिया, महेश नेगी, ललित फर्स्वाण, पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अल्मोडा प्रकाश चन्द्र जोशी,  नगर पंचायत अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री अजेय कुमार, ब्लॉक प्रमुख गोविन्द दानू, पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, देवकी नंदन जोशी, खंडक टगडिया, कुन्दन रैखोला, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल,  प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीपी जोशी, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मोनिका सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व जनसैलाब मौजूद रहा।
 

 

1 of 5
- +

राज्य सरकार के एक वर्ष से संबंधित वीडियो एड फिल्म

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/03/Ek-sal-Nayi-Misal-HD.mp4-Google-Drive.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईआईटी रूडकी ने 6G एवं उससे आगे सिस्टम के लिए डिमिस्टिफाइंग सेल-फ्री कम्युनिकेशन पर उच्च स्तर पर कार्यशाला का किया आयोजन
  • एसपी रेलवेज अजय गणपति ने जीआरपी चौकी रामनगर और काशीपुर का किया औचक निरिक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • डीएम सोनिका एवं उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने संयुक्त रूप से त्रिवेणी घाट का एवं त्रिवेणीघाट से नटराज चौक तक देहरादून रोड पर पैदल निरीक्षण कर जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ी LSD ड्रग की सबसे बड़ी खेप, बिगाड़ देता है मानसिक संतुलन
  • बाबा बागेश्वर से विवाह करने सर पर कलश लेकर चली MBBS छात्रा शिवरंजनी, बोलीं-धीरेंद्र शास्त्री मेरे प्राणनाथ..अंतर्यामी…सब कुछ जान लेते हैं
  • बद्रीनाथ : भीमपुल के पास अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर, सिर पर लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा व्यक्ति
  • उत्तराखंड में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं कराने के लिए कठोर नकल विरोधी कानून किया है लागू – सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • पहाड़ में बासमती उत्पादन की हैं अपार संभावनाएं – डॉ. रितेश शर्मा
  • फिर एक्शन मोड में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेपडो थराली में किया शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, क्षेत्र के विकास से संबंधित 16.50 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.