पौड़ी : जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल ने 10 जनवरी, 2021 को समय लगभग 09:00 बजे कल्जीखाल-भेंटी-बौंसाल मोटर मार्ग पर स्थान मुनिकावन (मुण्डेश्वर) पट्टी असवालस्यूँ की सरहद अन्दर भेंटी की ओर जाते हुए मोटर मार्ग से लगभग 150 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन संख्या UK12TA-0050 के दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु परगना मजिस्ट्रेट पौड़ी को नामित कर जांच के आदेश दिये।
परगना मजिस्ट्रेट पौड़ी श्याम सिंह राणा ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए कहा कि उक्त वाहन दुर्घटना में 04 व्यक्ति घायल हुए, जिसमें 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति उक्त दुर्घटना के संबंध में जो कुछ भी जानकारी रखता हो वह इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के एक सप्ताह अन्दर किसी भी कार्य दिवस पर परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय/कार्यालय पौड़ी में उपस्थित होेकर अपना लिखित/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
Discussion about this post