बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी : सीडीओ अपूर्वा पांडे ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, 15 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का किया मौके पर ही निस्तारण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 1, 2022 3:42 अपराह्न
पौड़ी :  मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में आज पौड़ी तहसील परिसर में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में 15 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे अधिकारियों तथा पूर्व में आयोजित हुई तहसील दिवस में समस्याओं का निराकरण न करने पर संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस  सहित अन्य बैठकों में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, जिससे आम जनमानस की समस्याओं का समाधान मौके पर हो सकेगा।
तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें  स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क सहित अन्य विभागों की रही। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में जो शिकायतें दर्ज हुई हैं उनका निस्तारण 15 दिवस के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा की पूर्व तहसील दिवस में जिन समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है उनका भी तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों को बैठकों में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश भी दिए। कहा कि क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करते हुए उसकी आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कहा कि विकास कार्यों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में जो निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन करना सुनिश्चित करें। कहा कि विकासखंड स्तर की समस्याओं का निस्तारण ब्लॉक स्तर पर ही करें। जिससे आम जनमानस को मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले तहसील दिवस तथा बीडीसी बैठकों का प्रचार-प्रसार बैठक से पूर्व करना सुनिश्चित करें। जिससे आम जनमानस बैठक में प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएस बिष्ट, सीओ पुलिस प्रेमलाल टम्टा, तहसीलदार पौड़ी सुशीला कोठियाल,  जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, जिला बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.