गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटी डोभालो की के प्रधानाध्यापक एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाम की सहायक अध्यापिका को किया निलम्बित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 7, 2024 6:21 अपराह्न
टिहरी : रा.प्रा.वि. कोटी डोभालों की के प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोडा एवं रा.प्रा.वि. छाम (कार्योजित विद्यालय कोटी डोभालों की) के स.अ. मीना देवी को विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता तथा छात्रहित के प्रतिकूल आचरण करने पर किया गया निलम्बित। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का तत्काल लिया संज्ञान। संबंधित अध्यापकों को किया गया निलम्बित। 07 नवम्बर, 2024 को दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित ‘‘लापरवाहीः प्राथमिक स्कूल कोटी डोभालों की से दोनों शिक्षक गायब‘‘ खबर पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) टिहरी को तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) टिहरी ने बताया कि उप शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड थौलधार की आख्यानुसार रा.प्रा.वि. छाम (कार्योजित विद्यालय कोटी डोभालों की) के स.अ. मीना देवी प्रधानाध्यापक के आकस्मिक अवकाश की जानकारी होने पर भी 06 नवम्बर 2024 को एक दिन के आकस्मिक अवकाश पर बिना अवकाश स्वीकृति के विद्यालय में अनुपस्थित रही, जिनके पास विद्यालय संचालन का प्रभार था। रा.प्रा.वि. कोटी डोभालों की के प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोडा को मीना देवी के 06 नवम्बर, 2024 को विद्यालय में उपस्थित न होने की सूचना के बावजूद भी उनके द्वारा प्रभारी समन्वयक और उप शिक्षा अधिकारी थौलदार को सूचना नहीं दी गई।  दोनों अध्यापकों के दिनांक 06 नवम्बर 2024 को अवकाश पर जाने पर से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र के चोटिल होने की घटना सामने आयी है।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) टिहरी ने रा.प्रा.वि. कोटी डोभालों की के प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोडा एवं रा.प्रा.वि. छाम (कार्योजित विद्यालय कोटी डोभालों की) के स.अ. मीना देवी को विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता तथा छात्रहित के प्रतिकूल आचरण करने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए दोनों अध्यापकों को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थौलधार में सम्बद्ध किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा टिहरी गढ़वाल वी.के. ढौंडियाल ने जनपद के समस्त उप शिक्षा अधिकारियों को सूचित करते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न विकासखण्डों के कतिपय विद्यालयों में शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह शिक्षकों की विभागीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता तथा छात्रहित के प्रतिकूल आचरण से विभाग की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने सभी बीईओ को अपने-अपने विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार का कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो संबंधित प्रधानाध्यापक/स.अ. के विरूद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित उप शिक्षा अधिकारी को होगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने किया नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार, जिले के 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र, एक्सरे – अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
  • ठंड से राहत : डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई, रुड़की ने मनया 80वाँ स्थापना दिवस
  • MDDA क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगभग 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण व अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की आम जनता से अपील 
  • डीएम व एसएसपी ने मृतक पत्रकार आश्रितों को किए आर्थिक सहायता के चैक वितरित
  • डालनवाला गोलीकाण्ड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश, कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश, जवाबदेही होगी तय
  • नार्कोटिक दवाओं के अभिलेख न देने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
  • औषधि विभाग की नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, हरिद्वार में QRT गठित कर सघन छापेमारी
  • हरिद्वार–लक्सर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.