बुधवार, जून 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर समस्त जिलो सहित कुम्भ क्षेत्र में बड़े स्तर पर चलाया जायेगा ऑपरेशन मुक्ति- भिक्षा नहीं, शिक्षा दें

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2021 5:07 अपराह्न

देहरादून : जन सम्पर्क अधिकारी पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस ने बताया कि बच्चों द्वारा की जा रही या उनसे करायी जा रही भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम, जनता द्वारा बच्चों को भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में जागरूक करने व भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के पुनर्वास हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार के निर्देशन में पूर्व से प्रचलित अभियान “ऑपरेशन मुक्ति” प्रदेश के समस्त जनपद के साथ-साथ कुम्भ मेला क्षेत्र में 01 मार्च 2021 से दिनांक 30 अप्रैल 2021 तक 02 माह “भिक्षा नहीं, शिक्षा दो” व “Educate a child” की टैग लाईन के साथ पुनः चलाया जाएगा। अभियान के अन्तर्गत जनपद देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में एक एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सहित चार टीम (01 उपनिरीक्षक, 04 आरक्षी) नियुक्त की जाएगी। शेष जनपदों में एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा उक्त अभियान को चलाया जाएगा। रेलवेज में भी एक टीम का गठन किया जाएगा। प्रत्येक टीम मे एक महिला कर्मी भी नियुक्त होगी। कुम्भ मेला क्षेत्र में यह अभियान वृहद रूप से संचालित किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ Integrated Drive चलाकर प्रभावी Enforcement के माध्यम से बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम करना, जनता को भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में जागरूक करना व भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का पुनर्वास हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किया जाना है।

अभियान तीन चरणों में चलाया जायेगा इस प्रकार

  • प्रथम चरण (Observation Period) (01 मार्च से 15 मार्च तक) के अन्तर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों व उनके परिजनों का विवरण तैयार कर सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर बच्चों का स्कूल/डे केयर में दाखिला किये जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।
  • द्वितीय चरण (Awareness & Enforcement Period) (16 मार्च से 31 मार्च तक) में समस्त स्कूल, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण चौराहों, सिनेमाघरों, बस व रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों, सम्पूर्ण कुम्भ क्षेत्र सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर बच्चों को भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस सम्बन्ध में सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जाएगा। साथ ही भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के परिजनों को भिक्षावृत्ति न करने व कौशल विकास के सम्बन्ध में जागरूक किया जाएगा।
  • तृतीय चरण (Enforcement & Rehabilitation Period) (01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक) के अन्तर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को भिक्षावृत्ति से हटाकर उनकी एवं उनके परिजनों की कॉउन्सलिंग। बच्चों के पुनः भिक्षावृत्ति में लिप्त पाये जाने पर उनके परिजनों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही तथा किसी भी प्रकार का संदेह होने पर डी0एन0ए0 टेस्ट की कार्यवाही की जाएगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संघर्ष से सफलता तक : पहाड़ की बेटी प्रियंका ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
  • सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी : सीएम धामी
  • उत्तराखण्ड के दिव्यांग खिलाड़ियों का कमाल, एशियन पैरा थ्रो बॉल में जीता ब्रॉन्ज
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, पौड़ी में 492 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में सीडीओ अशोक जोशी सख्त, समय पर पोर्टल अपडेट करने के निर्देश
  • स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, खिर्सू में सड़क परियोजना का लोकार्पण
  • पौड़ी में गुलदार का कहर, घास लेने गई महिला पर किया हमला
  • कोटद्वार : अवैध चाकू सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
  • मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक को मिला रोजगार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.