शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, पौड़ी में 492 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच

शेयर करें !
posted on : जून 10, 2026 12:13 पूर्वाह्न

पौड़ी : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के सभी चिकित्सालयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकासखंड कोट स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जामलाखाल में भी गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविरों में गर्भवती महिलाओं का वजन, हीमोग्लोबिन (एचबी), रक्तचाप (बीपी), मधुमेह सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही उन्हें जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, ईजा-बोई शगुन योजना, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु देखभाल, प्रसव पूर्व तैयारी तथा संतुलित पोषण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत 9 जून 2016 को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं सुरक्षित मातृ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गयी थी। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में इस अभियान के माध्यम से उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान एवं उपचार, निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधाओं का विस्तार, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा तथा रेफरल सेवाओं को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी लाने तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने और वापस घर लाने के लिए 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार को जनपदभर में कुल 492 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं से नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर सीएचओ मेघा भट्ट, एएनएम प्रेमलता, शशि देवी, लता, आभा, मीनाक्षी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEET UG 2026 : आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख छात्र सफल
  • दर्दनाक रेल हादसा : पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत
  • रुद्रप्रयाग : फाटा-बड़ासू मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत
  • तरसाली-फाटा मार्ग पर हादसा, दो की मौत
  • श्रावण संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट, महिला पुजारी ने किया भगवान का पुष्प श्रृंगार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया प्रकृृति संरक्षण का संदेश, पर्यावरण संरक्षण को जन भागीदारी से जोड़ने का किया आहवाहन
  • मेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू की बड़ी छलांग, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
  • श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय, अखिल विश्व गायत्री परिवार के आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
  • स्कूल में घुसे बदमाश, बच्चों को बनाया बंधक! मुठभेड़ में दो SOG सिपाहियों को लगी गोली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.