शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संघर्ष से सफलता तक : पहाड़ की बेटी प्रियंका ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

शेयर करें !
posted on : जून 10, 2026 12:30 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। पहाड़ की महिलाओं की मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास की एक प्रेरणादायक मिसाल कर्णप्रयाग विकासखंड के ग्राम कांडा गौचर की प्रियंका देवी ने पेश की है। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और उड़ान सीएलएफ से जुड़ी प्रियंका देवी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से अपना सिलाई सेंटर स्थापित कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई है।

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रियंका देवी ने हार नहीं मानी और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ स्वरोजगार का सपना संजोए रखा। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत मिले सहयोग ने उनके इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रियंका देवी ने अपने गांव में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से सिलाई सेंटर की स्थापना की। इसमें 75 हजार रुपये परियोजना सहायता, डेढ़ लाख रुपये बैंक ऋण तथा 75 हजार रुपये स्वयं के अंशदान के रूप में निवेश किए गए। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने आधुनिक सिलाई मशीनें खरीदकर अपने व्यवसाय की शुरुआत की।

शुरुआत में कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने जल्द ही सफलता की राह खोल दी। वर्तमान में उनके सिलाई सेंटर पर आसपास के गांवों से लोग स्कूल यूनिफॉर्म, महिलाओं के परिधान और अन्य सिलाई कार्यों के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती मांग के चलते उनका व्यवसाय लगातार विस्तार कर रहा है।

आज प्रियंका देवी इस उद्यम से प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और बच्चों की शिक्षा सहित घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। उनकी सफलता ने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

प्रियंका देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। उनकी सफलता की कहानी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

सही मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग मिलने से मेरा अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना पूरा हुआ। आज मैं आत्मनिर्भर हूं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी योगदान दे रही हूं। – प्रियंका देवी

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.