मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय खेल टेनिस फाइनल : इशक, वैदेही और लोहित-लक्ष्मी प्रभा ने जीते स्वर्ण पदक

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2025 5:32 अपराह्न
देहरादून : परेड ग्राउंड स्थित टेनिस कोर्ट में 38वें राष्ट्रीय खेल की लॉन टेनिस स्पर्धा के सातवें और अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। मिश्रित युगल, पुरुष एकल और महिला एकल के फाइनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां तमिलनाडु, सर्विसेज और गुजरात ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

मिश्रित युगल : तमिलनाडु की जोड़ी ने दिखाया दम

मिश्रित युगल फाइनल में तमिलनाडु की जोड़ी लोहित अक्ष बद्रीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुण कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के निक्की के पूनाचा और सोहा सादिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ तमिलनाडु ने टेनिस स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा। इस स्पर्धा में हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत तथा पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी ने कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष एकल : सर्विसेज के इशक इकबाल बने चैंपियन

पुरुष एकल फाइनल में गुजरात के देव वी जाविया और सर्विसेज के इशक इकबाल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहला सेट गंवाने के बाद इशक ने शानदार वापसी करते हुए 3-6, 6-4, 7-6(5) से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुजरात के देव वी जाविया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार और कर्नाटक के प्रज्वल देव ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

महिला एकल : वैदेही चौधरी ने गुजरात को दिलाया स्वर्ण

महिला एकल फाइनल में गुजरात की वैदेही चौधरी ने महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की वैष्णवी को रजत पदक मिला। वहीं, महाराष्ट्र की आकांक्षा नित्तुरे और कर्नाटक की अमोदिनी नाइक ने कांस्य पदक जीता।
38वें राष्ट्रीय खेल की लॉन टेनिस स्पर्धा के इन मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। देहरादून में आयोजित इस टूर्नामेंट में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 36 दिन से लंबित 16 शिकायतों पर डीएम सख्त, निस्तारण के निर्देश
  • जीरो बैंड में भूस्खलन का खतरा, सुरक्षा दीवार की मांग
  • उत्तराखंड : कॉलेज में ‘भूत’ की अफवाह से मचा हड़कंप, यूनिट टेस्ट के बीच छात्राओं में भगदड़, कर दी छुट्टी
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.