चमोली : जिला पुलिस ने महाराष्ट्र, खटाई से लापता युवक को तपोवन से सकुशल बरामद कर लिया है। युवक के परिजनों की ओर से मार्च माह की 3 तारीख को थाना पुनसेरा में युवक की गुमसुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद सर्विलांस पर युवक के चमोली के तपोवन में होने की जानकारी मिली। मामले में जानकारी मिलने पर चमोली पुलिस ने युवक को तपोवन से सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार तालुका खटाई, जिला-सतारा, महाराष्ट्र निवासी प्रवीण दलवी ने थाना पुसेगांव में अपने 21 वर्षीय पुत्र अक्षय के 3 मार्च से घर से लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अक्षय के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर जानकारी जुटाई जिस पर उसकी लोकेशन तपोवन जोशीमठ में पायी गई। जिस पर थाना पसेगांव पुलिस ने चमोली पुलिस से सम्पर्क कर गुमशुदा अक्षय की खोजबीन हेतु मदद मांगी गयी।जिस पर एसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ विजय भारती के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पर टीम ने सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल लोकेशन के आधार पर अक्षय को तपोवन जोशीमठ से सकुशल बरामद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मनोज पटवाल व कांस्टेबल अमित शामिल थे।


