गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश पोखरियाल सहित कई हस्तियों को गौरादेवी सम्मान से किया गया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2022 2:03 अपराह्न

जोशीमठ / चमोली : चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी में आयोजित दो दिवसीय गौरा देवी पर्यावरण प्रकृति पर्यटन विकास मेले में पत्रकार रजपाल बिष्ट और जगदीश पोखरियाल के साथ ही कई हस्तियों को गौरा देवी सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने मेला संचालन, मंच निर्माण तथा फर्नीचर के लिए छह लाख रूपए की विधायक निधि देने की घोषणा की।

उर्गम घाटी में हर साल आयोजित होने वाले दो दिवसीय गौरा देवी मेले में रक्षा सूत्र आंदोलन के जनक पर्यावरणविद सुरेश भाई, पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट, जगदीश पोखरियाल व ग्रामीण पत्रकार रघुबीर सिंह नेगी को गौरा देवी सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले दिवंगत चक्रधर तिवारी तथा दिवंगत गोपाल कृष्ण पांथरी को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया। दिवंगत चक्रधर तिवारी के पुत्र मनोज तिवारी ने सम्मान ग्रहण किया। इसके साथ ही रमेश पांडे कृषक, महिला सशक्तिकरण पर सीमा असवाल सम्मानित की गई। महिला मंगल दल सलना को दुग्ध विकास के क्षेत्र में काम करने पर सम्मान से नवाजा गया। फ्यूंलानारायण फ्रेंड्स ग्रुप को भी सम्मान से नवाजा गया। पीएसआई के विनोद कंडारी, रघुबीर सिंह चैहान, तथा पीएस बत्र्वाल समेत कुल 15 हस्तियों को गौरा देवी सम्मान से नवाजा गया।

बदरीनाथ विधायक व पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने सभी हस्तियों को सम्मानित किया। जोशीमठ के ब्लाक प्रमुख हरीश परमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में चिपको नेत्री गौरा देवी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पंच केदार तथा पंच बदरी की भूमि में प्रकृति पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए एक स्थाई कार्य योजना बनाई जानी चाहिए। कहा कि कल्पेश्वर को पर्यटन सर्किट से जोड़ कर लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान उन्होने इंटर कालेज में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 4 लाख, फर्नीचर क्रय के लिए एक लाख तथा गौरा देवी मेला संचालन के लिए विधायक निधि से एक लाख रू पए देने की घोषणा की।

इस दौरान मेले के आयोजक जनदेश के सचिव लक्ष्मण ङ्क्षसह नेगी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश शैलानी, पर्यावरण वाले गुरू जी मोहन कांडपाल, प्रधान संघ अध्यक्ष अनूप नेगी, देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, उर्गम की प्रधान मिंकल देवी, भर्की की प्रधान मंजू देवी, पूर्व प्रधान हीरा सिंह चैहान, अनुज नेगी, उजागर सिंह, शंकर सिंह चैहान, पूर्व प्रधान भगवती प्रसाद सेमवाल, प्रकाश चंद्र डिमरी, अभिजीत प्रकाश, पत्रकार राजा तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए। मेले में पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, स्काउट्स, एनसीसी, ग्रामीण आजीविका मिशन तथा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के स्टाल लगाए गए हैं। दो दिवसीय मेले में बालक बालिकाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को अभिभूत किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.