posted on : जून 7, 2022 12:47 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : जनपद की लक्ष्मणझूला पुलिस ने ओवरलोड तथा खतरनाक तरीके से गाडी चलाने वाले वाहन चालकों के किये चालान। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के आदेशानुसार समस्त उत्तराखंड राज्य में चलाए जा रहे ओवर हाइट/ओवरलोड तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला संतोष कुँवर के नेतृत्व में चैकिंग पॉइन्ट बैरियर पर पुलिस टीम गठित कर लगातार चैकिंग कर निगरानी की जा रही है। जिसके क्रम में 07 जून 2022 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गरुड़ चट्टी बैरियर पर ओवर हाइट/ओवरलोड में 03 वाहनों का चालान एवं बाघखाला पर एक वाहन जो खतरनाक तरीके से बिना कागजात के वाहन चला रहा था, को सीज किया गया। जनपद पुलिस द्वारा उक्त अभियान तहत लगातार जारी है।
चालान किए गए वाहन
- डम्पर नंबर UK14 CA-0573
- डम्पर UK 07C-1838
- डम्पर UK 07C-0215
सीज वाहन
- टेंपो ट्रैवलर PB01A-1336
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर
- यातायात उपनिरीक्षक सतीश राणा
- हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु कुंवर सिंह
- आरक्षी 334 ना0पु0 बृजकिशोर


