posted on : मई 28, 2022 4:52 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : थाना लक्ष्मणझूला पर 30 मार्च 2022 को लक्ष्मणझूला की स्थानीय निवासी द्वारा अभियुक्त किशन चौधरी के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज छेड़खानी तथा बलात्कार करने के संबंध में नामजद प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0स0-12/2022,धारा-323/504/ 506/ 354A/354B/376 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त चौहान द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध करने वाली घटनाओं को गम्भीरता से लेने एवं इस प्रकार के अभियोगों का सफल निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला संतोष सिंह कँवर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर घटना के त्वरित अनावरण हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर अभियोग उपरोक्त के अभियुक्त किशन चौधरी पुत्र स्वर्गीय पृथ्वी चंद्र, निवासी-ग्राम-किरमोला, थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल को दिनांक 28 मई 2022 को क्वालिटी स्टोर नजीबाबाद चौक, कोटद्वार के पास से समय प्रातः 8:40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0स0-12/2022धारा 323/ 504/ 506/ 354A/354B/376 भा0द0वि0।
अभियुक्तों का नाम पता
- किशन चौधरी (उम्र-50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय पृथ्वी चंद्र, निवासी-ग्राम-किरमोला, थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम
- महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी
- मुख्य आरक्षी (प्रशि0) नीरज कुमार
- आरक्षी 164 ना0पु0 मेजर सिंह


