बुधवार, मार्च 22, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

कैंट चुनावों के लिये कार्यकर्ता रहें तैयार – कुलदीप कुमार

कैंट चुनावों के लिये कार्यकर्ता रहें तैयार – कुलदीप कुमार
शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2023 4:49 अपराह्न
 
लैन्सडौन। भाजपा जयहरीखाल मंडल के लैन्सडौन छावनी क्षेत्र में मँगलवार देर सायं लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विकासनगर कुलदीप कुमार व भाजपा जिला कोटद्वार के जिला प्रभारी व रामनगर मंडी परिषद के अध्यक्ष राकेश नैनवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकारें बनवानें में जीतोड मेहनत की है। उसी तरह कैंट चुनावों, नगरनिगमों ओर पँचायतों के चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराना है। भाजपा की सरकार में देश व राज्य विकास के नये कीर्तिमान हासिल कर रहा है।
उन्होने कार्यकर्ताओं से लैंसडौन  कैंट चुनाव में पार्टी सिंबल पर चुनाव लडते हुये एकजुटता से कार्य करते हुये भाजपा का परचम लहराने की बात कहीं। भाजपा सांगठनिक जनपद कोटद्वार के जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने कहा कि जिस तरह हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया उसी तरह कैंट चुनाव में भाजपा का परचम लहराना है। जिसके लिये सभी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों के लिये एकजुट होकर कार्य करें । जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है । कार्यकर्ता संगठन की नींव है। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश ध्यानी, मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य किरण बौठियाल ने छावनी परिषद चुनाव के बहिष्कार की बात करते हुए कहा कि सबसे पहले छावनी अधिनियम में संशोधन होना चाहिये। मोजूदा छावनी अधिनियम काले कानून जैसा हैं। जिसमें न तो छावनी क्षेत्र का विकास हो पा रहा हैं न ही केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं व विकास योजनाओं का लाभ जनता को मिल पा रहा है। नगर की व्यापारिक स्थिति निरंतर खराब होती जा रही है। दिन प्रतिदिन लोग पलायन कर रहे है। बोर्ड उपाध्यक्ष ओर बोर्ड सदस्यों के अधिकार बढाने की बात रखी। जिला कार्यकारिणी सदस्य सूर्यदेव शाह ने कहा कि प्रस्तावित पार्किंग के लिये कैंट बोर्ड जमीन उपलब्ध नही करवा रहा है साथ ही स्थानीय विधायक द्वारा विकास योजनाओं के लिये बुलाई बैठकों में कैंट बोर्ड के अधिकारी आते भी नहीं है। जिससे योजनाएं फलीभूत नहीं हो पाती है।
मंडल अध्यक्ष चन्द्रलेखा गौड ने कहा कि लैन्सडौन छावनी क्षेत्र में कैंट चुनाव बहिष्कार के आंदोलन के मद्देनजर पूर्व प्रस्तावित 16 मार्च को लैन्सडौन में संभावित प्रत्याशियों की बैठक होनी है। जिसमें कैंट चुनाव को लेकर अहम निर्णय होगा। उसके पश्चात ही स्थानीय भाजपा कैंट चुनाव ओर भाजपा प्रत्याशियों का निर्णय लेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार व जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने कहा कि कैंट क्षेत्र में जनता को हो रही समस्याओं व छावनी अधिनियम में संशोधन की माँग से केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को अवगत करायेगें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी  मोहन सिंह नेगी, जिला मंत्री  अजयशंकर ढौढियाल, मंडल महामंत्री अशोक भारद्वाज, सतवीर रावत, मंडल उपाध्यक्ष कुसुम रावत, मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल, सोशल मिडिया प्रभारी अजय उत्तराखँडी, अल्पसंख्यक मोर्चे के मँडल अध्यक्ष मो. शाहनवाज सिद्दकी , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रचना रावत, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष  रंजीत सिंह, सुशील अग्रवाल, सैन सिंंह, अर्चना वेदवाल आदि बडी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्य सरकार के एक वर्ष से संबंधित वीडियो एड फिल्म

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/03/Ek-sal-Nayi-Misal-HD.mp4-Google-Drive.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुनिकीरेती के पास देर रात हुआ सड़क हादसा, SDRF ने किया वाहन चालक को सकुशल रेस्क्यू
  • एम्बुलेंस मैन बैज प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीखें फर्स्ट एड के गुर
  • अवैध स्मैक के साथ 01 युवक गिरफ्तार
  • श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति का 60 सदस्यीय दल विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर सकुशल पहुंचा कोटद्वार
  • सतपुली : अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में बनी झील में गिरी बोलेरो, देवभूमि की देवदूत एसडीआरएफ ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल
  • मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में ली अधिकारियों की बैठक
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को नवसंवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
  • डीएम सोनिका ने जन सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • आईआईटी रुड़की सबसे बड़े टेक फेस्ट में से एक “कॉग्निजेंस’23” का करेगा आयोजन
  • आईआईटी रुड़की ने एनपीडीआरआर विज्ञान भवन नई दिल्ली में उत्तराखंड राज्य भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का किया प्रदर्शन, यूईईडब्ल्यूएस भारत की पहली क्षेत्रीय भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.