posted on : अप्रैल 13, 2022 7:10 अपराह्न
कोटद्वार । कोतवाली पुलिस ने कार्बेट तिराहा, सिद्धबली रोड़ से लगभग 4.5 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि युवक की पहचान बन्टी चंद्रा पुत्र सोनू चंद्रा निवासी झूला बस्ती, गाडीघाट, कोटद्वार उम्र 25 के रूप में हुई है । पूछताछ में बंटी चंद्रा ने बताया कि वह अपने पीने के लिए स्मैक को बरेली से खरीद कर लाया था बाकी जांच की जा रही है अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।


