कोटद्वार । पुलिस ने देर रात 500 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को दबोचा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कर उसे जेल भेज दिया है। शुक्रवार को एसआई विकसित पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम सिद्धबली बैरियर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान दुगड्डा की ओर से आ रहे एक व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी के दौरान पठानपुर, नजीबाबाद निवासी मुकीम पुत्र मसीह उल्लाह के पास से पुलिस को 500 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से चरस बरमद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ।


