शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2026 1:10 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं एवं दिव्यांगजनों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने, प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित करने तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ का आयोजन तीन स्तरों पर किया जा रहा है। इसके माध्यम से नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने के साथ ही लोगों को फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़कर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि खेल महाकुंभ के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र स्तर पर किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयुवर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे।

न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 10 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस चरण में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो एवं मुर्गा झपट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 20 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर से चयनित खिलाड़ियों के आधार पर कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो एवं मुर्गा झपट प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा वॉलीबॉल एवं पिट्ठू प्रतियोगिताएं सीधे विधानसभा स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

संसदीय क्षेत्र स्तर पर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। विधानसभा स्तर से चयनित खिलाड़ियों के आधार पर कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट, वॉलीबॉल एवं पिट्ठू प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त मलखम्ब, रस्सा-कस्सी, गोली-कंचा, फुटबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं सीधे संसदीय क्षेत्र स्तर पर होंगी।

खेल महाकुंभ के विभिन्न स्तरों पर विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 300, 200 एवं 150 रुपये दिए जाएंगे।

विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 500, 400 एवं 300 रुपये की धनराशि के साथ प्रमाण पत्र, मेडल एवं विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 800, 600 एवं 400 रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रमाण पत्र, मेडल एवं सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। पुरस्कार राशि का वितरण डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं:

“ऑनलाइन पंजीकरण करें” (https://reference-url-citation.invalid/0)

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
  • दर्दनाक हादसा : ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बेकाबू बस, पांच की मौत
  • कोटद्वार : लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.