बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2026 11:55 पूर्वाह्न
श्रीनगर : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले National Awards to Teachers of HEIs & Polytechnics – 2026 के लिए किया गया है।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से 21 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार, देशभर से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए केवल 21 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षकों में विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs), केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं। ऐसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम का चयन विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए प्रदान किया जाने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने वाला महत्वपूर्ण सम्मान है। डॉ. मनीषा निगम का चयन गढ़वाल विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है।पुरस्कार समारोह 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार में प्रशस्ति-पत्र, ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं रजत पदक प्रदान किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने डॉ. मनीषा निगम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान के लिए विश्वविद्यालय की शिक्षिका का चयन पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।  वहीं कुलसचिव प्रो वाई पी रैवानी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए डॉ. मनीषा निगम का चयन हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट अकादमिक परंपरा, शिक्षकों की प्रतिबद्धता एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है। 
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो ओ पी गुसाईं, बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो हरभजन सिंह चौहान डीन नियुक्ति एवं प्रोन्नति प्रोफ़ेसर एम एस पंवार, विश्वविद्यालय जनसम्पर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा समेत विभिन्न शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी डॉ. निगम को बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल अकादमिक भविष्य की शुभकानाएं दी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.