शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2026 12:25 अपराह्न

कोटद्वार : हिंदू जागरण मंच, पौड़ी गढ़वाल के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सिद्धबली मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात् राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिम्बलचौड़ में आम, अमरूद, लीची, नीम, जामुन, आंवला, पीपल आदि पौधों को रोपकर जन्म दिवस मनाया एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया।

मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के लिए कुछ अच्छा करने का भी दिन है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जन्मदिन एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर वृक्षारोपण करना एवं वृक्षों के बड़े होने तक संरक्षण करने की एक अनोखी पहल का चलन हो गया है। पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और वातावरण को शुद्ध रखते हैं, इसलिए हमें अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वृक्षारोपण के पश्चात् जन्मदिन के शुभ अवसर पर तमाम सामाजिक संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों एवं हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सौरभ गोदियाल को जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने वृक्षारोपण करने के उपरांत स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज में मानव सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया एवं लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। वह विगत 12 वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं एवं आवश्यकता पड़ने पर 45 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। जन्म दिवस के उपलक्ष में सौरभ गोदियाल के वृक्षारोपण एवं रक्तदान की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी। सौरभ गोदियाल ने सभी युवाओं से अपील की है कि आप भी ज्यादा से ज्यादा रक्तदान एवं वृक्षारोपण कर वातावरण को शुद्ध करने में योगदान प्रदान करें। इस अवसर पर मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल, जिला सहसंयोजक अनूप ध्यानी, प्रीतम नेगी, शैलेन्द्र सिंह, सुनील सैनी, सत्यप्रकाश ढौंडियाल, गौरव बिष्ट, पवन जुयाल, सत्यपाल सिंह, आनंद गोस्वामी, सारिका कठैत, मनीषा राणा, रश्मि रावत, सोनम, हिमांशी, अम्बिका आदि ने प्रतिभाग किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
  • दर्दनाक हादसा : ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बेकाबू बस, पांच की मौत
  • कोटद्वार : लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.