posted on : जुलाई 31, 2022 9:09 अपराह्न
कालागढ़ (कुमार दीपक)। सावन के इस महीने में कालागढ़ नगर में महिलाओं द्वारा हरियाली तीज बहुत ही हर्षोल्लास से मनाई गयी । तीज के मौके पर अनेक जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। हाइडिल कालोनी, नई कालोनी, केन्द्रीय कालोनी, पुराना कालागढ़ में माताओं बहनों ने सावन के गीत गाए ओर झूला झूलकर पर्व को मनाया । इस दौरान नगर की महिलाओं सहित पुरूषों ने भी हिस्सा लिया एक कार्यक्रम केन्द्रीय कालोनी स्थित संत शिरोमणि गुरू रविदास मंदिर में भी मनाया गया। इसमें मंदिर परिसर में खुब सजावट की नई थी। विभिन्न प्रकार के फूलों से झूलों को बड़े ही मनोहारी ढंग से सजाया गया । तीज त्यौहार के मौके पर मंदिर की सजावट देखते ही बनती थी। इस अवसर पर जेई विनीत कुमार, महेंद्र सिंह , करतार सिंह , लोकेश सिंह मौजूद रहे व इस पावन पर्व पर महिलाओं ने देर शाम तक झूला , झूला ।




