रविवार, जनवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 5152 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2025 7:35 अपराह्न
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1197 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 5498 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 120 शिकायतें
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 56 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड भगवानपुर एवं बाहदराबाद के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।
  • अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड बाहदराबाद की न्याय पंचायत सलेमपुर महदूद में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया       
  • अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर.चौहान की अध्यक्षता में विकास खंड भगवानपुर के न्याय पंचायत सिकंदरपुर भैसवाल में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर
हरिद्वार : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकास खंड बाहदराबाद की न्याय पंचायत सलेमपुर महदूद में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में  विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 4527 क्षेत्रीयवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 718 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 3550 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग । आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 41 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 17 समस्याओं का अपर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय रोहिला उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन (राज्यमंत्री स्तर) ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें जनता की समस्याओं का निराकरण उन्हीं के द्बार पर किया जा रहा है। जिसका लाभ लोगों को उपलब्ध हो रहा है। इस दौरान शिविर में खण्ड विकास अधिकारी बाहदराबाद मानस मित्तल ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला स्तरीय अधिकारी सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड भगवानपुर की न्याय पंचायत सिकंदरपुर भैसवाल में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 479 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 625 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 1948 लोगों ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 39 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी.आर चौहान ने सभी संबंधित विभाग को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का त्वरितता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया।  इस दौरान राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सुनील सैनी, सुरेन्द्र मोगा जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश खण्ड विकास अधिकारी भगवानपुर आलोक कुमार ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी ,एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

1 of 14
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रही वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी दिवस की धूम
  • यूनाइटेड वे ऑफ़ दिल्ली एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने बहादराबाद ब्लॉक में परियोजना नींव हैंडओवर समारोह किया आयोजित
  • सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण : SIT चीफ IG STF पहुंचे काठगोदाम, क्राइम सीन का किया निरीक्षण, सभी दस्तावेज एवं साक्ष्य संरक्षित करने के निर्देश
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट के आस-पास बड़ी कार्रवाई, पुरूकुल क्षेत्र में 40–50 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ लगाई दौड़, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
  • पर्यटन विकास को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने कोलिढेक झील का किया निरीक्षण, नौकायन कर लिया विकास कार्यों का जायज़ा
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें सूचि
  • एमएच हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट और कैथलैब की हो स्थापना – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.