रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चुनाव के दौरान किसी भी प्रिण्टेड मैटर पर प्रकाशक व मुद्रक का नाम होना आवश्यक

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 28, 2021 6:55 अपराह्न
हरिद्वार : निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन के क्रम में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रेस क्लब, हरिद्वार में एम0सी0एम0सी के सदस्य डाॅ. सुशील उपाध्याय ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति, पेड न्यूज एवं निर्वाचन में मीडिया से सम्बन्धित विभिन्न प्राविधानों पर आयोजित कार्यशाला में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। डाॅ. सुशील उपाध्याय ने कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण के दौरान मीडिया से सम्बन्धित तंत्र-जनपद स्तरीय, राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति का गठन तथा उसके कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यशाला में विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में बताया गया कि इलेक्ट्रानिक माध्यम, जिन पर ऑडियो/वीडियो प्रयोग होता है-टी0वी0, रेडियो, डिजिटल बोर्ड, सोशल मीडिया, ई-पेपर, एसएमएस/वाइस मैसेज आदि के लिये सार्टीफिकेशन आवश्यक है। विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि विज्ञापनों में ऐसी सामग्री जैसे- हेट स्पीच, साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ना, किसी का चरित्र हनन, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप, न्यायालय की अवमानना, चुनाव आदर्श आचार संहिता के किसी नियंम का उल्लंघन आदि का समावेश नहीं होना चाहिये।
पेड न्यूज के सम्बन्ध में कार्यशाला में बताया गया कि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रिण्टेड मैटर पर प्रकाशक व मुद्रक का नाम होना आवश्यक है। पेड न्यूज के मामलों का संज्ञान नामांकन की तिथि से लिया जाता है। कार्यशाला में निर्वाचन के दौरान मीडिया कवरेज, किन चीजों को प्रोत्साहित करना तथा किन चीजों को हतोत्साहित करना है आदि के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर राजकुमार महामंत्री प्रेस क्लब, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी अध्यक्ष प्रेस क्लब, त्रिलोक चन्द्र भट्ट संरक्षक एवं निवर्तमान अध्यक्ष नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट, रजनीकान्त शुक्ला पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, दीपक नौटियाल पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, अविक्षित रमन पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, गुलशन नैय्यर पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, अश्वनी अरोड़ा वरिष्ठ पत्रकार, सुनील शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, नरेश दीवान शेली वरिष्ठ छाया-पत्रकार, राधेश्याम विद्याकुल, अरूण कश्यप, कमल अग्रवाल, लव शर्मा, गणेश वैद्य, काशीराम सैनी, सनत शर्मा,  राजेश कुमार, नौशाद खान, आवेश अंसारी, नीरज छाछर, सुभाष कपिल, प्रमोद कुमार, रविन्द्र सिंह, धर्मेन्द भट्ट, प्रिण्टिंग प्रेस के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.