बुधवार, दिसम्बर 17, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में वनाग्नि की रोकथाम और प्रबंधन के लिए बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 5, 2025 4:00 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में वनाग्नि की रोकथाम और प्रबंधन के लिए जिला कार्यालय के वीसी रूम में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि के प्रति संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही एहतियाती उपाय सुनिश्चित कर आग को रोकने का प्रयास किया जाना जरूरी है। इसके लिए चीड़ वृक्षों की सघनता वाले क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कों व आबादी के निकटवर्ती जगहों से पिरूल को हटाने के साथ ही फायर लाईनों से सफाई करने जैसे काम प्राथमिकता से किए जाने के निर्देश देते हुए वनाग्नि न्यूनीकरण को लेकर काम करने के निर्देश दिए।  जिले में वन विभाग को वनाग्नि के प्रति अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करके वहां विशेष निगरानी किए जाने को कहा। वनाग्नि के खतरों और रोकथाम के उपायों के बारे में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ ही अवश्य अग्निशामक उपकरणों और कर्मचारियों को अलर्ट रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि के निवारक उपाय किए जाने तथा  वनाग्नि को शुरुआती स्तर पर ही फैलने से रोके जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाए। इसके लिए सड़कों से लगे इलाकों में वनाग्नि नियंत्रण हेतु त्वरित रिस्पांस के लिए जिले में मोबाईल टीमों को एक्टिव रखा जाए। संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास अग्नि सुरक्षा लाइनों के निर्माण और मौजूदा लाइनों के उचित रख–रखाव रखने के साथ ही वन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग  बढ़ाकर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही जिलाधिकारी ने वनाग्नि के नियंत्रण में स्थानीय जन-समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी,एडीएम पीएल शाह, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विनोद रमोला, अधीक्षण अभियंता जल निगम संदीप कश्यप, वनक्षेत्राधिकारी मयंक गर्ग सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विजय दिवस पर शहीदों की वीर नारियां सम्मानित
  • सीएम ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • सूचना कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित की गई इंडोर खेल प्रतियोगिता
  • जनता की बीच पहुंचे डीएम सविन बंसल, ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
  • पैनखंडा महोत्सव में दिखाई लोगों ने एकजुटता – भंडारी
  • खनसर घाटी में भी भालुओं की दस्तक
  • भालुओ के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हल्लाबोल
  • सांसद नरेश बंसल ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, विभिन्न समसामायिक विषयों पर की चर्चा
  • मनरेगा की जगह नया विधेयक: प्रियंका गांधी ने लोकसभा में जताई कड़ी आपत्ति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.