बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दीपावली पर्व के दृष्टिगत देहरादून की यातायात व्यवस्था को सम्भालने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने अपनाया कड़ा रूख, दिए विशेष निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 19, 2022 9:08 अपराह्न
देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद देहरादून के अधिकारियों के साथ देहरादून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावाली के दौरान शहर में लोगों एवं वाहनों का आगमन बाजार की ओर अधिक रहेगा। इस कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी। भीड़ को देखते हुए पहले ही अतिरिक्त पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन आदि की तैयारी कर लें,  और आम जन को इसकी समय से सूचना दें ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और जनता को असुविधा न हो। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड पी. रेणुका देवी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर, पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक नगर सरीता डोभाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

डीजीपी अशोक कुमार ने बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते हुए निम्न निर्देश दिए-

  1. दीपावाली पर्व को लेकर जारी यातायात प्लान की जानकारी आम जन को समय से दे दी जाए। यातायात प्लान का मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।
  2. यातायात व्यवस्था हेतु घुड़सवार पुलिस, सीपीयू यूनिट, क्रेन यूनिट को पूरे अलर्ट मोड पर रखा जाए। कन्ट्रोल रूम में निरीक्षक स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाए।
  3. ड्रोन के माध्यम से नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही तथा यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित की जाए।
  4. अपने क्षेत्र की सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी की भी होगी।
  5. आम जन को पार्किंग एवं रूट की जानकारी देने के लिए PAS (Public Announcement System)  टीम भी बनाए जाए।
  6. मार्गों पर अस्थायी अतिक्रमण को यथासंभव हटवाएं तथा उक्त सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
  7. यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने में एनसीसी केडेट्स का भी सहयोग लिया जाए।
  8. यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में यातायात डायवर्ट किया जाए। अलग-अलग प्रेशन प्वाइन्ट्स को चिन्हित कर शिफ्ट में ड्यूटी लगायी जाए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.