शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारतीय संस्कृति में महिला के सम्मान को दिया गया है बहुत महत्व – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : मई 19, 2022 9:24 अपराह्न
कोटद्वार । महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया । इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया । कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों किशोरियों एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया । इस दौरान शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । वहीं स्वास्थ्य विभाग ने किशोरीयों को उनके स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों के लिए जागरूक किया ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने बाल विकास विभाग के माध्यम से 40 किशोरियों को किशोरी किट, 33 महिलाओं को वैष्णवी किट एवं नेम प्लेट वितरित की । वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने 4 महिलाओं की गोद भराई भी की । ऋतु खंडूडी ने चार बच्चों को खीर खिला कर उनका अन्नप्राशन भी किया । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जीवंत और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में बेटियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। भारतीय संस्कृति में महिला के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। हमारी बेटियों ने कठिन परिश्रम करके खुद को सशक्त बनाया है। प्रदेश की बहुत सी बेटियाँ अपने-अपने क्षेत्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। आज बेटियां खेल, शिक्षा, विज्ञान,व्यवसाय, कृषि, तकनीकी, संस्कृति, राजनीति सहित हर क्षेत्र में निरन्तर उन्नति कर रही हैं और विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। हमारी बेटियां इसी तरह प्रगति के पथ पर आगे बढ़ती रहें। उनकी उपलब्धियों पर पुरस्कृत किया जाना उनका अधिकार है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के उस वर्ग को सोते से जगाया है, जो दशकों से समाज की तुष्टिकरण का शिकार था, आज देश की बेटियों के पास सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का स्वर्णिम अवसर है।केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण में कई योजनाएं संचालित की है  जिसका लाभ लेकर बेटियां उन्न्नति के मार्ग पर अग्रसर है। राज्य में बेटियों को बचाने, उनके सही पोषण और उत्थान को कई कदम उठाए गए हैं। सरकार चाहती है कि प्रदेश में लिंगानुपात समान हो। कहा कि महिलाओ के उत्थान के लिए मीडिया और संचार के नए तरीकों का पूरी तरह से इस्तेमाल करने की आवश्यकता है । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला, स्कूल के प्रधानाचार्य जगमोहन रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी बसुंधरा रावत, मुख्य सेविका सीमा, पूजा वर्मा, ऊषा गोस्वामी, बसंती रावत, रोशनी देवी, कृष्णा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.