शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हल्द्वानी : गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका….मौत

हत्या के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2022 10:36 अपराह्न

हल्द्वानी। हल्द्वानी में हुई एक घटना ने सबको झकझोर दिया। देर रात बनभूलपुरा में एक गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला पांच माह की गर्भवती थी। इस घटना में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के मल्लानगर थाना विनावर बदायूं निवासी कुलदीप अपनी 21 साल पत्नी मंजू देवी व तीन साल की बेटी के साथ बनभूलपुरा में किराये पर रहता है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि कुलदीप मजदूरी करता था। मंगलवार की देर शाम वह कमरे में पहुंचा। पड़ोसी भगवान दई ने उन्हें बताया कि दिन में उसकी पत्नी से मिलने के लिए कोई अंजान युवक आया था। इससे पहले भी युवक उसकी गैरमौजूदगी में घर आ चुका है।

जिसके बाद यह बात सुनकर कुलदीप अपने ससुराल हरिपुर सूखा मुखानी पहुंचा। इसके बाद वह अपनी सास कलावती, ससुर खेमकरन और साले सतवीर को लेकर कमरे में पहुंचा। वहां कुलदीप ने भगवान दई से बातचीत कराई। तभी मंजू व भगवान दई के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में जबर्दस्त हंगामा हो गया। आरोप है कि वाद-विवाद के दौरान ही भगवान दई, उसके पति आशा राम व बेटे सुमित और अमित ने मंजू को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। इस दौरान जमीन पर गिरते ही मंजू की मौत हो गई। इस मामले मेें एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। चारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.