posted on : अप्रैल 13, 2022 10:07 अपराह्न
देहरादून : पुलिस मुख्यालय में आईपीएस संजय गुंज्याल की केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति होने पर किया गया भव्य विदाई समारोह का आयोजन । आईपीएस संजय गुंज्याल के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति में कार्यमुक्त होने के फलस्वरुप उनके सम्मान में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह में सभी वक्ताओं द्वारा आईपीएस संजय गुंज्याल के अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा के पद पर कार्यरत रहते हुए पुलिस विभाग के सुदृढीकरण एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों के कल्याण हेतु उनके द्वारा किये गये कार्याे की सराहना की गई व अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। अंत में श्री संजय गुंज्याल द्वारा पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वे अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा आईपीएस संजय गुंज्याल को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आईपीएस संजय गुंज्याल जी को भावपूर्ण विदाई दी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक फायर अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक सीईडी विमला गुंज्याल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


