शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : जिले में कृषि, उद्यान, पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म एवं अध्यात्म के विकास की अपार सम्भावनाएं – राज्यपाल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 4, 2022 4:39 अपराह्न
उत्तरकाशी यूके (कीर्तिनिधी सजवाण):  प्रदेश के  राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर है। राज्यपाल द्वारा जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जायेगा।   राज्यपाल द्वारा  मातली स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाउस सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली गयी। बैठक में राज्यपाल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस, वन, उद्योग, कृषि, बाल विकास, पर्यटन, उद्यान, चिकित्सा आदि विभागों के अधिकारियों से जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि जनपद में कृषि, उद्यान, पर्यटन, एडवेन्चर टूरिज्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाये जाने की आवश्यकता है ताकि जनपद की विश्व पटल पर विशेष पहचान बन सके। उन्होंने कहा कि जनपद में कृषि, उद्यान, पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म एवं अध्यात्म के विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। इन सम्भावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए अधिकारियों को विशेष कार्य योजना बनाने के साथ ही सामूहिक प्रयास करने होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से जनपद में हो रहे कार्यों की प्रगति एवं चुनौतियों के बारे में अवगत कराया गया। पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना की जानकारी के दौरान राज्यपाल जनपद के ग्राम रैथल में होमस्टे योजना चला रहे पृथ्वी राज राणा के पर्यटकों को आर्गेनिक परम्परागत कृषि उत्पादों से लुभाने के प्रयासों से विशेष प्रभावित हुए तथा पृथ्वी राज राणा को  सवा लाख रूपए की धनराशि इनाम स्वरूप देने की घोषणा की। उन्होंने होमस्टे योजना को बढ़ावा देने के निर्देश दिये।
कहा कि मैं स्वयं भी अगले भ्रमण के दौरान होमस्टे कार्यों का निरीक्षण करूंगा! कृषि विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाय। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में मौनपालन, सेब उत्पादन आदि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पांच-पांच लोगों के नाम मुझे प्रेषित किये जायें। उन्होंने डीएफओ एवं उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क को वन आपदाओं को रोकने तथा सुगन्धित पुष्प व पौधों, जड़ी बूटियों आदि की संरक्षा हेतु विशेष प्रयास किये जाने के निर्देश दिये।  जनपद में नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के सीमांत ग्राम नेलांग एवं जादुंग को स्कूल, हॉस्पिटल, दूरसंचार कनेक्टिविटी आदि मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित किया जाए तथा इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का बढ़ावा दिया जाय ताकि वहां के विस्थापित अपने मूल ग्राम में बस सकें।उन्होंने कहा कि नेलांग एवं जादुंग के विस्थापितों को उनके मूल गांव में बसाना भारत सरकार की प्राथमिकता में शामिल है! इस कार्य में हीला हवाली न हो।
उन्होंने ने कहा कि  मैं अगले भ्रमण के दौरान स्वयं भी इन सीमान्त गांवों का दौरा करुगां!। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड19 बूस्टर डोज एवं बच्चों को किये जा रहे कोविड 19 टीकाकरण की जानकारी ली।इस दौरान जिलाधिकारी ने राज्यपाल को जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से अवगत कराया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी के महिला सशक्तिकरण को लेकर किये जा रहे विशेष पर्यासों की सराहना की !महामहिम ने बताया कि मेरे पांच लक्ष्य हैं जिनमें रिवर्स माईग्रेशन को कैसे हासिल किया जाय, आर्गेनिक खेती का विकास, महिला क्षमता विकास , ई- कनेक्टिीविटी स्थापना विकास एवं अध्यात्म विकास शामिल हैं।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क रंगनाथ पाण्डेय पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० केएस चौहान, उप जिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल व चतर सिंह चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू फुलारा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.