posted on : अगस्त 3, 2022 3:38 अपराह्न
कोटद्वार । बुराई पर अच्छाई की जीत और परिवार के संस्कारों को दर्शाती गढ़वाली फीचर फिल्म थोकदार पांच अगस्त से सुबह साढ़े दस बजे से तड़ियाल चौक स्थित के प्राइट सिनेमा में दिखाई जाएगी । बुधवार को नगरनिगम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में फिल्म के निर्देशक देबू रावत ने बताया कि थोकदार बुराई पर अच्छाई की जीत और परिवार के संस्कारों को दर्शाती गढ़वाली फीचर फिल्म है । फिल्म में गांव में थोकदार माफिया के राज से लेकर अमीर और गरीब के बीच जन्मी एक प्रेम कहानी, एक बेकसूर लड़की के दुखों की कहानी, एक विधवा औरत के संघर्ष की कहानी व बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाया गया है। इस फिल्म में राजेश मालगुड़ी, रणवीर चौहान, पन्नू गुसाईं, शिवानी भंडारी, रोशन उपाध्याय, सुषमा ब्यास, इंदु भट्ट, राजेश, नवल सेमवाल, राजेंद्र रावत, प्रदीप नैथानी, विकास कोटनाला, राजू नेगी, विनय, अजय भारती, मनोहर सती,सोहन उनियाल, पुरुषोत्तम जेठुरी हैं।


