मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

औषधीय एवं सुगन्धित पौधों की खेती कर आर्थिकी मजबूत करें किसान – डीएम आशीष भटगांई

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 22, 2024 6:41 अपराह्न
बागेश्वर : विश्व में बढ़ते परिदृश्य और भविष्य की आवश्यकता एवं अधिकतम कीमत को देखते हुए खेती और बागवानी के साथ-साथ किसान औषधीय एवं सुगन्धित पौधों की खेती में भी काम करें। निश्चित ही आने वाले समय में किसानों को इसका लाभ मिलेगा। यह बात डीएम आशीष भटगांई ने बैड़ा मझेड़ा में रोजमैरी पौध रोपण कार्यक्रम के शुभारंभ में कही। मंगलवार को बैड़ा मझेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। डीएम ने कपकोट के बैड़ा मझेड़ा में रोजमैरी एवं कुटकी सगंध पौंध रोपण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले में सगंध एवं औषधीय पादपों की खेती हेतु अनुकूल स्थान व जलवायु बताते हुए अधिक से अधिक लोंगो को औषधीय पादपों की खेती के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे स्वरोजगार का अच्छा माध्यम बताया। कहा कि रोजमेरी और अन्य गुणकारी औषधीय पौधों से किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। 
जिलाधिकारी ने किसानों को औषधीय एवं सगंध पौधों के उत्पादन के लिए प्रेरित करने व उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य पर बल देते हुए किसानों को प्रोत्साहित किया। जिले के उच्च हिमालयी एवं अन्य क्षेत्रों को सुगंध एवं औषधीय पौंधों के उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण बताते हुए इसे सीधे आजीविका से जोड़ने का माध्यम बताया। उन्होंने एरोमेटिक एवं मेडिसन प्लांट को समय की जरूरत व विश्व स्तरीय मांग को देखते हुए अधिक से अधिक किसानों को औषधीय एवं सुगंध पौधों के उत्पादन में आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि औषधीय एवं सगंध पौधों की खेती को अनउपजाऊ भूमि में सफलतापूर्वक की जा सकती है। इसकी खेती को जंगली जानवर भी नुकसान नही पहुंचाते हैं और इसकी सिंचाई करने की भी आवश्यकता नही होती है।  
सीडीओ आरसी तिवारी ने कहा कि किसानों द्वारा एक हेक्टेयर में रोजमैरी के पौध का रोपण किया गया। किसानों द्वारा कुटकी उत्पादन में अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा रोजमैरी भी एक फूल की तरह है और इसकी बाजार में अच्छी कीमत है। उन्होंने किसानों से आवह्न किया कि खेती बागवानी के साथ औषधीय एवं सुगंध पौधों की भी खेती करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,परियोजना निदेशक शिल्पी पंत,जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या,ज्येष्ठ प्रमुख हरीश महरा,ग्राम प्रधान शेखर जोशी सहित महिला स्वयं सहायता समूह व किसान मौजूद थे।
 

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
  • उत्तराखण्ड में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया पांच वर्षीय बच्चा, मौत
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.