posted on : अप्रैल 16, 2022 2:46 अपराह्न
गोपेश्वर । चमोली पुलिस कार्यालय में आयोजित स्थानांतरण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चमोली पुलिस उपाधीक्षक व जोशीमठ कोतवाल निरीक्षक के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गई। बता दे कि विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग का जनपद अल्मोड़ा व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया का जनपद पौड़ी गढ़वाल स्थानांतरण हुआ है। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर को अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उपहार भेंट कर नवनियुक्ति की शुभकानाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी एवं जिले में नियुक्ति के दौरान उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना करते हुए प्रशंसा की गयी।
पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद द्वारा भावुक होकर चमोली पुलिस के समस्त स्टॉफ का आभार प्रकट किया गया। निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया द्वारा चमोली पुलिस के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए दिए गये सहयोग का धन्यवाद किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चमोली रविकान्त सेमवाल, यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




