शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विदाई समारोह का आयोजन

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2022 5:00 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा, संकुल केंद्र मठाली,विकासखंड जयहरीखाल में छात्र छात्राओं को 2021-22 शिक्षा सत्र का वार्षिक परीक्षा फल वितरित किया गया साथ ही इस अवसर पर कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले होनहार विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई भी दी गई।विद्यालय में आयोजित एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईटीबीपी फोर्स से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद जदली थे । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल ने मुख्य अतिथि तथा सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय में बच्चों ने अपनी मार्गदर्शक शिक्षिका रिद्धि भट्ट के कुशल दिशा निर्देशन में गीत, संस्मरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा एक से कक्षा 4 तक के बच्चों ने अपने सीनियर कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए एक मनमोहक विदाई गीत प्रस्तुत किया जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
विशिष्ट अथिति प्रतिभा खन्क्रियाल एवं आकांक्षा खन्क्रियाल ने बच्चों को प्रेरणादायी कहानियां भी सुनायीं।प्रत्येक कक्षा में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को इस बेहतरीन मौके पर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों के हाथों पुरस्कृत भी किया गया। पूरे विद्यालय में 97% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी पावनी को मुख्य अतिथि के हाथों से विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में हरीश जदली, सुषमा देवी, रंजना देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, रेनू देवी, शाकंबरी देवी, ब्रह्मानंद जदली तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तथा मेरुड़ा के कई गणमान्य व्यक्ति भी अपने सेवित क्षेत्र के उदीयमान विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु तथा बच्चों तथा उनके माता-पिता व अभिभावकों की हौंसला अफ़जाई के लिए उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि तथा सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने-अपने संबोधन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी सभी प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। और विद्यालय परिवार द्वारा छात्र हित में निरंतर किये जा रहे विभिन्न नवाचारों के अलावा बच्चों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देने व एक शानदार प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए गुरुजनों की काफी सराहना की।और निकट भविष्य में भी उम्मीद की कि इस विद्यालय के छात्र छात्राएं, पुरातन विद्यार्थियों की भांति, निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर होते हुए अपना, अपने माता-पिता, अपने गुरुजनों, अपने विद्यालय तथा सेवित क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल ने सभी आगंतुक महानुभावों का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त किया तथा निकट भविष्य में भी यह उम्मीद की कि,आप सभी लोग अपने पाल्यों की शिक्षा के प्रति सजग रहेंगे और हर समय छात्र हित में विद्यालय परिवार का सहयोग करने के लिए साथ खड़े रहेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.