posted on : जून 7, 2022 12:47 अपराह्न
रामनगर : उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध होगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in एवं www.uaresults.nic.in रिजल्ट जारी कर दिए हैं।


