posted on : अगस्त 30, 2021 5:48 अपराह्न
कोटद्वार / पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु. पी. रेणुका देवी जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 29 अगस्त 2021 को चौकी दुगड्डा को सूचना प्राप्त हुयी कि दुगड्डा से 2 किमी फतेहफुर लैन्सडाउन बैंड के पास एक वाहन UK 15CA 0907 ट्रक जो अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी है। सूचना पर चौकी प्रभारी दुगड्डा उपनिरीक्षक इन्द्रजीत राणा मय पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे तथा घायलो का रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उक्त वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिन्हें चौकी प्रभारी दुगड्डा द्वारा अपने निजी वाहन से बेस चिकित्सालय कोटद्वार ले जाया गया। जहा उपचार के दौरान कांछा नेपाली मूल के व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।
घायल का नाम पताः-
- नरेश मेंदोला पुत्र पितांबर दत्त मेंदोला निवासी सिद्धपुर रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल
मृतक का नाम पताः-
- कांछा नेपाली मूल का व्यक्ति
पुलिस टीमः-
- उ.नि. इन्द्रजीत राणा, चौकी प्रभारी दुगड्डा
- कान्स. राकेश गुसाई
- कान्स. भगवती प्रसाद गौड
- कान्स. मनोज सिंह
- कान्स. चण्डी प्रसाद
- हो. गार्ड सतेन्द्र सिंह




