गुरूवार, जनवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार में अवैध दवा विक्रय पर ड्रग्स विभाग की कड़ी कार्रवाई, ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा ने कई मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, नमूने जब्त

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2026 5:45 अपराह्न

हरिद्वार : जनपद में औषधि कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने और अवैध दवा विक्रय पर नियंत्रण हेतु ड्रग्स विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गई। आयुक्त खाद्य सरंक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार एवं  अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के निर्देशों के क्रम में विभाग की टीम ने धनपुरा और रईसी क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया, जिसमें एक स्टोर से शक के आधार पर चार दवाओं के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए।

ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा द्वारा संचालित इस निरीक्षण अभियान में कुल 07 मेडिकल स्टोर्स को चिन्हित किया गया। इसमें 04 मौजूदा मेडिकल स्टोर्स का नियमित औचक निरीक्षण किया गया, जबकि 02 नए प्रतिष्ठानों का लाइसेंस प्रदान करने से पहले उनकी स्थापना और बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त एक शिकायत के संबंध में भी एक मेडिकल स्टोर का विशेष निरीक्षण किया गया और उसका ब्यौरा रिकॉर्ड किया गया।

निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर से गुणवत्ता संबंधी संदेह के चलते 04 अलग-अलग दवाओं के नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को औपचारिक रूप से प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जहाँ उनकी गुणवत्ता और प्रभावकारिता की जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा ने निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की नारकोटिक या नशीली दवा का विक्रय बिना पूर्ण क्रय-विक्रय रिकॉर्ड के नहीं किया जाए। यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके अलावा, एक्सपायरी दवाओं को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए। सभी स्टोर्स को नियमित रूप से अपने स्टॉक की जांच करने और मियाद पूरी हो चुकी दवाओं को तुरंत अलग करने के लिए कहा गया। यदि भविष्य में किसी भी स्टोर से एक्सपायरी दवाएं पाई गईं, तो उसके लाइसेंस निलंबन सहित अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ड्रग्स विभाग ने स्पष्ट किया है कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य संबंधी हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तरर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सांझा किए अनुभव
  • जल से विषैले प्लास्टिक प्रदूषकों को तेज़ी से हटाने के लिए आईआईटी रुड़की ने नैनो-सक्षम सफलता की विकसित
  • सेखी बगारने लिए मानक से अधिक शस्त्र रखने वालों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, 827 शस्त्र धारकों के एक झटके में लाइसेंस निरस्त
  • राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ; खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
  • डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • श्री प्रेमनगर आश्रम ने किया कम्बल एवं वस्त्र वितरण
  • माता अनसूया व चंडिका देवी के माघ स्नान पर कर्णप्रयाग में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • वनाग्नि से फूलों की घाटी व हेमकुंड साहिब को नहीं कोई खतरा – डीएफओ दूबे
  • मुख्यमंत्री धामी ने तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
  • उत्तरकाशी में मकर संक्रांति पर माघ मेले का शुभारंभ, लोक आस्था के महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.