सोमवार, जून 16, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी-टिहरी रूट पर गाड़ी चलाने वाले जरूर पढ़ें, बदल गए ये नियम …!

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2023 3:23 अपराह्न

 

देहरादून: राज्य में हर दिन कोई ना कोई हादसा तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से हो ही जाता है। पहाड़ से लेकर मैदान तक इन हादसों में लोगों की जानें चली जाती है। कई इन हादसों में घायल होकर हमेशा के लिए अपंग बन जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण तेज गति से वाहन चलाना है। इसको देखते हुए अब संभागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) ने पर्वतीय रूट पर पहली बार वाहनों की अधिकतम गति सीमा तय कर दी है। इस निर्णय का सीधा असर देहरादून समेत टिहरी और उत्तरकाशी जिले के पर्वतीय रूटों पर पड़ेगा। वाहनों की प्रकृति के हिसाब से गति सीमा तय करते हुए दोपहिया के लिए 20 और कार के लिए अधिकतम 45 किमी प्रति घंटे तय की गई है। अब तक इन रूटों पर अधिकतम गति सीमा के सामान्य मानक के मुताबिक कार्रवाई की जा रही थी।

RTA की बैठक मंडलायुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में ईसी रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में बड़ी बसों से लेकर सिटी बस, छोटी ओमनी बस व ई-रिक्शा के संचालन, नए रूटों को मंजूरी, गति सीमा निर्धारण व ट्रैवल एजेंसी संचालकों के पंजीकरण जैसे विषयों के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। टिहरी में 84 और उत्तरकाशी में छह ऐसे मार्ग पाए गए, जिन पर वाहनों के संचालन के लिए मंजूरी नहीं मिल पाई थी। इससे संबंधित रूट से जुड़े क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं से लेकर माल की आपूर्ति में कठिनाई हो रही थी। लिहाजा, प्राथमिकता के आधार पर इन रूटों पर वाहन संचालन की अनुमति प्रदान की गई। इसके अलावा नई बस नीति के मुताबिक कार्रवाई किए जाने से लेकर ट्रैवल एजेंसी संचालकों के अनिवार्य पंजीकरण व छोटी ओमनी बसों (टाटा मैजिक) के परमिट जारी करने की अवधि बढ़ाने संबंधी प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई।

संभागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव/संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा के अनुसार, पर्वतीय रूटों पर गति सीमा के निर्धारण के लिए परिवहन, लोनिवि व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। अब गति सीमा को मंजूरी प्रदान कर दिए जाने के बाद सभी साइन बोर्ड बदले जाएंगे। लोगों की जानकारी के लिए नई गति सीमा दर्ज की जाएगी और इसी के मुताबिक चालान व अन्य कार्रवाई की जाएगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने मुख्यसचिव को दिए निर्देश, लापरवाही पर हो सख्त कार्रवाई
  • उत्तराखंड : हेलीकॉप्टर हादसे पर सख्त हुए सीएम धामी, चारधाम हेली सेवा 2 दिनों तक बंद, उच्चस्तरीय जांच के आदेश
  • डीएम आशीष भटगांई की सख्त कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, पीएमजीएसवाई जेई को किया सस्पेंड
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से की भेंट, कोटद्वार क्षेत्र से जुड़े अहम विषयों पर हुई चर्चा
  • केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का उत्तराखंड आगमन, मंत्री गणेश जोशी ने किया भव्य स्वागत
  • जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा, शत-प्रतिशत मरीज़ों को मिलेगा इलाज, रैफर व्यवस्था पर लगेगी लगाम
  • सीमांत नीती घाटी के ग्रामीणों ने खेल स्पर्धाओं में दिखाया दमखम
  • श्री बदरीनाथ धाम माणा : श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुले
  • चमोली : यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कपाट खुलने के साथ श्री घंटाकर्ण जैठ पुजै शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.