बुधवार, जून 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मानसून की तैयारियों को लेकर डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 6, 2022 5:56 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी को आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आपदा प्रबन्धन कार्य योजना/ बाढ़ प्रबन्धन, बाढ़ चौकियों की स्थिति, नालों की सफाई, जो तटबन्ध कमजोर हैं, उनकी मरम्मत, तहसील व विभाग स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाना, ग्राम पंचायत स्तर पर महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल को ट्रेनिंग दिया जाना तथा उनका सहयोग लिया जाना, खोज बचाव उपकरणों की आवश्यकता का आकलन तथा परीक्षण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के सम्बन्ध में आपदा प्रबन्धन कार्य योजना के सन्दर्भ में जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा अभी तक अपनी कार्य योजना प्रस्तुत नहीं की है, तो वे तीन दिन के भीतर अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में कौन-कौन से क्षेत्र बाढ़ तथा जल भराव की दृष्टि से संवेदनशील हैं, के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि गत वर्ष 25 क्षेत्र बाढ़ तथा जल भराव की दृष्टि से संवेदनशील चिह्नित किये गये थे। इस पर जिलाधिकारी ने तहसील(सदर)हरिद्वार, रूड़की, भगवानपुर, लक्सर को निर्देश दिये कि आपके क्षेत्र में चिह्नित संवेदनशील क्षेत्रों के अतिरिक्त अगर कोई अन्य क्षेत्र भी बाढ़ तथा जल भराव की दृष्टि से संवेदनशील हैं, तो उनका भी चिह्नांकन करके तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें तथा वहां जिन-जिन आधारभूत व्यवस्थाओं की जरूरत है, उन व्यवस्थाओं को करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वे राष्ट्रीय राज मार्गों पर जहां-जहां जल भराव की स्थिति बनती है, उन्हें चिह्नित करके उसके निस्तारण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों से पानी निकासी के लिये पम्पों तथा मोबाइल पम्पों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने नगर निगम, जल निगम, सिंचाई विभाग आदि के पास कितने-कितने पम्प हैं, के सम्बन्ध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन विभागों के पास पम्प हैं, उसकी संकलित सूचना सभी सम्बन्धित विभागों के पास उपलब्ध होनी चाहिये ताकि जल भराव आदि की स्थिति में जरूरत पड़ने पर जल निकासी के सम्बन्ध में ऐसे विभागों से तुरन्त सम्पर्क किया जा सके। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि पम्पों के लिये समुचित ईंधन की व्यवस्था भी पहले से करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बैठक में जनपद के बाढ़ तथा जल भराव वाले इलाकों में कहां-कहां तथा कितने-कितने आश्रय स्थल चिह्नित किये गये हैं, के सम्बन्ध में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि तहसील हरिद्वार में 14, रूड़की में 12, लक्सर में 09 तथा भगवानपुर में 35 आश्रय स्थल गत वर्ष चिह्नित किये गये थे। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जब बारिश ज्यादा होती है, तो उस समय बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जाता है, ऐसे समय के लिये पहले से तैयारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ तथा जल भराव वाले स्थानों में जो भी आश्रय स्थल चिह्नित किये गये हैं, वहां पर बिजली, पानी, शौचालय, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था के लिये सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को खान-पान सम्बन्धी व्यवस्था के लिये जनपद का नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से बाढ़ प्रभावित/जल भराव वाले क्षेत्रों में पहले से ही राशन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में पूछा तो जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऐसे क्षेत्रों मे एक महीने का एडवांश राशन उपलब्ध करा दिया जाता है।
बैठक में जिलाधिकारी ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ व जल भराव वाले क्षेत्रों में पशुओं के लिये चारे की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था तथा पशु चिकित्सकों सहित समुचित दवाओं की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी मानसून सत्र के लिये समुचित दवायें, ब्लीचिंग पाउडर आदि जो भी आवश्यक सामग्री की आवश्यकता हो, उसकी समुचित व्यवस्थायें अभी से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबन्धों के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हम तटबन्धों में जगह-जगह भू कटाव को रोकने के लिये पहले से ही बोरे रखे रहते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जहां भी कमजोर तटबन्ध हैं, उसकी मरम्मत करना सुनिश्चित करें।
तहसील तथा विभाग स्तर पर नियंत्रण कक्ष का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून सत्र में नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बाढ़ चौकियां हैं, उनमें बिजली, पानी, स्टाफ की तैनाती आदि की समुचित व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित जितने भी टेलीफोन नम्बर-01334-223999, 7055258800, 7900224224, 9068197350 आदि हैं, उनका प्रचार-प्रसार करने के साथ ही उन्हें होर्डिंग के माध्यम से जगह-जगह प्रदर्शित किया जाये।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के समय कोई भी विभाग यह नहीं कह सकता है कि यह मेरे विभाग का कार्य नहीं है। सभी विभागों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुये अपना-अपना योगदान देना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आने वाले समय में मानसून सत्र से सम्बन्धित एक मॉक ड्रिल कभी भी किया जा सकता है। इसके लिये सम्बन्धित अधिकारी तैयार रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जितने भी नाले हैं, उनकी समय से साफ-सफाई करा ली जाये, नालों आदि में कहीं पर अतिक्रमण है तो उसे हटा लिया जाये। उन्होंने नगर निगम तथा तहसीलों को निर्देश दिये कि नदी के किनारे जो ऐसी बस्तियां हैं, जहां जल भराव हो जाता है, में रेड मार्किंग की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि आपदा के समय युवक मंगल दल व महिला मंगल दल का भी पूरा सहयोग लिया जाये तथा युवक व महिला मंगल दल के जो प्रशिक्षित सदस्य हैं, उनकी सूची तहसीलों को भी उपलब्ध करा दी जाये। उन्होंने कहा कि खोज बचाव उपकरणों की पहले से ही जांच कर ली जाये तथा जो भी उपकरणों की आवश्यकता है, उनकी समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह, एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल, भगवानपुर एसडीएम वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा, एएसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. खगेन्द्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, सहायक परिवहन अधिकारी रश्मि पन्त, खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, एआर कोआपरेटिव राजेश, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण रामजी लाल, पेयजल, सिंचाई, खण्ड विकास अधिकारीगण, नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संघर्ष से सफलता तक : पहाड़ की बेटी प्रियंका ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
  • सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी : सीएम धामी
  • उत्तराखण्ड के दिव्यांग खिलाड़ियों का कमाल, एशियन पैरा थ्रो बॉल में जीता ब्रॉन्ज
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, पौड़ी में 492 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में सीडीओ अशोक जोशी सख्त, समय पर पोर्टल अपडेट करने के निर्देश
  • स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, खिर्सू में सड़क परियोजना का लोकार्पण
  • पौड़ी में गुलदार का कहर, घास लेने गई महिला पर किया हमला
  • कोटद्वार : अवैध चाकू सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
  • मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक को मिला रोजगार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.