मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2025 5:45 अपराह्न
  • समेकित एवं गुणवत्तापरक शिक्षा पर जिलाधिकारी का ज़ोर
  • विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर होगा विद्यालय का मूल्यांकन – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • जिलाधिकारी ने किया राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज क्यार्क का भ्रमण, बच्चों से किया संवाद

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा जनपद के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, क्यार्क का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक, भौतिक एवं साफ-सफाई से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय भवन की स्थिति, स्वच्छता, शौचालयों की सफाई, पेयजल की उपलब्धता, प्रयोगशालाओं की उपयोगिता, स्मार्ट क्लासेज की कार्यप्रणाली एवं मिड-डे मील की गुणवत्ता का जायज़ा लिया। उन्होंने भोजन मेन्यू को प्रतिदिन प्रदर्शित किए जाने एवं पोषण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद करते हुए उनके शैक्षिक लक्ष्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों से बातचीत कर उन्होंने शिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्य सहगामी गतिविधियों में सहभागिता एवं छात्रों की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। साथ ही उनके द्वारा मिड डे मील की व्यवस्थाएं एवं विद्यालय के रिकॉर्ड भी देखे गए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, प्रयोगशालाओं के प्रभावी उपयोग और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने स्मार्ट क्लासेज के संचालन को टाइमटेबल के अनुरूप संचालित एवं कार्यान्वित करने और सिर्फ हार्डवेयर नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर का भी प्रभावी उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि कोई भी अध्यापक या प्रधानाचार्य विद्यालय में किसी भी उपकरण की स्थापना से पूर्व संबंधित अधिकारी को सूचित करें, जिससे भविष्य में उसके रखरखाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सभी विद्यालयों का शीघ्र सुरक्षा ऑडिट पूर्ण कराने को भी कहा।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को भी समय-समय पर अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु नियमित टेस्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ विद्यार्थियों का ही नहीं, बल्कि विद्यालय का भी मूल्यांकन हो। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को नोडल बनाने एवं व्यक्तिगत मूल्यांकन करने को भी कहा। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों को वृक्षों के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल, प्रधानाचार्य क्यार्क अजय पंवार, नायब तहसीलदार उपेन्द्र राणा, शिक्षक जयदीप रावत, योगंबर नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.