शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सविन बंसल के अधिकारियों को कड़े निर्देश, कहा- इसी वित्तीय वर्ष में बनना है ब्लड बैंक

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2024 6:53 अपराह्न
  • रूटीन कार्य के लिए नही हैं हम यहां, जो कार्य ज्यादा प्रयास और समर्पण मांगता है, उसी के लिए उच्चाधिकारी एवं डीएम (जिलाधिकारी ने धीमी कार्यशैली पर कसा तंज)
  • इसी वित्तीय वर्ष में बनना है ब्लड बैंकः डीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करना तथा निक्कू वार्ड संचालित करना सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक, युद्धस्तर पर कार्य करना सुनिश्चित करेंः डीएम।
  • जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करने हेतु आ रही बाधाओं को दूर  बिन्दुवार करने के दिए नर्देश, शासन स्तर की बाधाओं पर स्वयं समन्वय करेंगे डीएम।
  • बेहतर स्वास्थ्य सुविधा स्थापित करने के निरंतर प्रयास करें, यह जनमानस के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीः डीएम।  
  • दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी के पीएचसी में लैब स्थापित कर शीघ्र संचालित करने के निर्देश।
  • चिकित्सालयों में बेहतर सुविधा स्थापित करें अधिकारी, नही होने दी जाएगी धन की कमी, उपकरण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करेंः डीएम।
  • समस्त सीएचसी में लैब संचालित हो यह सुनिश्चित करें अधिकारी, जो जानकारी दी गई हैं वह मेरे निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में होनी चाहिए उपलब्ध
  • जिला चिकित्सालय के निक्कू वार्ड संचालित करने हेतु सीएमओ को दिए 10 दिन, एक सप्ताह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती करें सीएमओः डीएम।
  • चिकित्सालयों में उपकरण की आवश्यकता पर मांग पत्रावली प्रस्तुत करने के दिए निर्देश,
  • जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों, वार्ड अटेंडेंट, सुरक्षा गार्ड आदि के रिक्त पदों के सापेक्ष तुरंत कर्मचारी रखेंः डीएम।
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला चिकित्सालय में ब्लड कार्यो की प्रगति तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए आधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। उन्होंने अधिकारियों की धीमी कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते  हुए कहा कि उच्चाधिकारी और डीएम रूटीन कार्य के लिए नही हैं, बल्कि जो कार्य ज्यादा प्रयास और समर्पण मांगता है, उसी के लिए उच्चाधिकारी एवं डीएम।
जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लड बैंक सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है, उन्होंने निर्देश दिए कि इसी वित्तीय वर्ष संचालित करना है ब्लड बैंक। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त सीएचसी में लैब संचालित हो यह सुनिश्चित करें अधिकारी, जो जानकारी दी गई हैं वह मेरे निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में उपलब्ध हों।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में 10 दिन के भीतर निक्कू वार्ड संचालित करने तथा एक सप्ताह के भीतर बाल रोक विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करेंगे। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों, वार्ड अटेंडेंट, सुरक्षा गार्ड आदि के रिक्त पदों के सापेक्ष तुरंत कर्मचारी रखने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।  
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थािपत करना तथा निक्कू वार्ड संचालित करना सर्वोच्च प्राथमिकता में एक युद्धस्तर पर कार्य करें अधिकारी नही होने दी जाएगी धन की कमी।  जिलाधिकारी ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी में लैब स्थापित करते हुए संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है, यह जन सामान्य के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, इसमें किसी प्रकार की कोताही नही होगी बर्दाश्त। उन्होंने चिकित्सालयों में आशा कार्यकत्रियों को हो रही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा आशा कार्यकत्री एवं फील्ड स्टाफ किसी भी विभाग के महत्वपूर्ण अंग है जो सीधे जनमानस से जुडे़ होते हैं, इनकी समस्याओं को समझे तथा उसका निराकरण के दिशा में हर संभव प्रयास करें। उन्होंने उपकरण की आवश्यकता पर मांग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंन एनएचएम के तहत् चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रधामंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इफ्रस्ट्रक्चर, मिशन के तहत् क्रिटीकल केयर ब्लाक, डिस्ट्रिक्ट इंन्टीग्रेटेड पब्लिक हैल्थ एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम सहित एनएचएम के तहत् संचाति कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी  प्राप्त की।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएस रावत, डॉ दिनेश चौहान, डॉ निधि, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीएस चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
  • कुम्भ मेला को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां हुई तेज, सचिव शहरी विकास विभाग ने मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रस्तावित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से हों सम्पन्न – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड को हरी झंडी, कोटद्वार में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का किया भव्य स्वागत
  • 13 और क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत, विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक रोजगार मेले का रिबन काटकर किया शुभारंभ
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. एमपीएस बिष्ट जम्मू-कश्मीर की उच्च स्तरीय HVRA विशेषज्ञ समिति में शामिल
  • अनोखा विरोध : बैरिकेड्स में रुका गुलाब, दिल्ली महिला कांग्रेस ने शांतिपूर्ण धरने से दिया लोकतांत्रिक संदेश
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी पर की व्यापक समीक्षा; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • सीएम धामी का सख्त एक्शन, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें सूचि …………
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.