गुरूवार, दिसम्बर 11, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने की जल जीवन मिशन कार्यो की समीक्षा, निर्माणाधीन योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 26, 2024 6:21 अपराह्न
चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम को जल जीवन मिशन स्वीकृत योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन योजनाओं का अधिकांश कार्य हो चुका है, उनको प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए। योजनाओं का थर्ड पार्टी सत्यापन कार्याे में तेजी लाई जाए। बीडीओ के स्तर से गांवों में किए जा रहे हर घर जल सर्वेक्षण कार्याे को शीघ्र पूरा करें। इसमें जो भी शिकायत या समस्याएं आ रही है उनको तत्काल निस्तारण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करें। वन भूमि में एक हेक्टेयर से कम की जिन योजनाओं में आपत्तियां लगी है, उनके निस्तारण के लिए डीएफओ से समन्वय बनाते हुए शीघ्र आपत्तियों का निस्तारण करें और योजनाओं पर काम शुरू करें। हर घर जल सर्टिफिकेशन और स्रोत की जियो टैगिंग में वांछित प्रगति लाई जाए। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को जल जीवन मिशन की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।
जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी/जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं जल स्रोतों के सुधारीकरण हेतु दूसरे चरण में जनपद में कुल 571 योजनाओं में से 414 पूर्ण कर ली गई है और 156 योजनाओं का कार्य चल रहा है। हर घर जल के अंतर्गत 1113 गांवों के सापेक्ष 507 गांवों में सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। कुल 1374 पेयजल स्रोत में से 928 स्रोत की जियो टैगिंग कर ली गई है। धनराशि अवमुक्त न होने के कारण कुछ योजनाओं का कार्य अवशेष है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता आरएम गुप्ता आदि मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ सांइसेज देहरादून में कैडैवरिक ओथ समारोह संपन्न
  • नर-भक्षी गुलदार किया गया ढेर, सीएम धामी के निर्देशों का त्वरित अनुपालन
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने दो सफल टंग रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी करके कैंसर केयर में एक नया बेंचमार्क किया स्थापित
  • साइबर क्राईम पुलिस ने 70 लाख की ऑनलाइन ठगी का किया भण्डाफोड़, मुख्य अभियुक्त जयपुर से गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को लिखा पत्र, AIIMS ऋषिकेश में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग की स्थापना का किया अनुरोध
  • डीएम आकांक्षा कोंड़े का जनता दरबार बन रहा है समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम, पेयजल कनेक्शन की समस्या का 2 दिन में समाधान, एक वर्ष बाद मिला पानी
  • हरिद्वार‑रुड़की विकास प्राधिकरण ने सुशासन कैंप का सफल आयोजन, 38 मानचित्रों का निराकरण
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट में इन 19 बड़े फैसलों पर लगी मुहर…
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, विशेषज्ञों ने CM के कार्यकाल को बताया बेमिसाल
  • रूडकी कोतवाली पुलिस ने गोली से भी तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल की सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.